देवास। बांगर स्थित प्रसिद्ध दत्त मंदिर के स्व. गजानंद गुरुनाथ कुलकर्णी (छोटे काका महाराज) की धर्मपत्नी श्रीमती मीनाक्षी कुलकर्णी का हाल ही में देवलोकगमन हो गया। उनके निधन से दत्त मंदिर परिवार सहित समूचे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। स्वर्गीय मीनाक्षी कुलकर्णी, श्रीपाद अवधूत (श्रीपाद कुलकर्णी) एवं दत्त मंदिर के मुख्य पुजारी दत्तप्रसाद कुलकर्णी की माताजी थीं। साथ ही वे संजय मोहनराव कुलकर्णी की काकीजी, मंदार हेमंत कुलकर्णी की सासूमां तथा वल्लभ दत्तप्रसाद कुलकर्णी की दादी थीं। उनकी अंतिम यात्रा दत्त मंदिर बंगार से निकली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं आसपास के ग्रामीणजन शामिल हुए। अंतिम संस्कार बांगर के मुक्तिधाम में संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।















Users Today : 12
Total Users : 17236
Views Today : 13
Total views : 30393
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 2:21 pm