Tuesday, August 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस-प्रेस की समन्वय बैठक, शहरहित में मिलजुलकर काम करने पर बनी सहमति पत्रकारिता और लोकसेवक के बीच संवाद जरूरी, टकराव नहीं 11 साल की बच्ची बनी दुल्हन, 13 साल में माँ. कोर्ट के फैसले ने बदल दी ज़िंदगी! 🚔 नेमावर पुलिस की संवेदनशील पहल, अज्ञात शव की पहचान कर परिजनों को सौंपा शव 🏆 आगर मालवा: "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न नेवरी पंचायत की बड़ी लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? विधवा-दिव्यांग महिला आज भी बेघर 🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज

पंजाब के इस जिले में बढ़ाई सुरक्षा! लगे हाईटैक नाके, 500 से ज्यादा जवान तैनात

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 26, 2025
in पंजाब

जालंधर: फैस्टीवल सीजन के नजदीक आते ही राज्य भर में अमन-शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा के कडे़ प्रबंध करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डी.जी.पी. गौरव यादव, आई.जी. हैडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल व राज्य के सभी पुलिस कमिश्नरों, डी.आई.जी. रेंज व एस.एस.पीज के साथ विशेष मीटिंग करके उन्हें राज्य भर में सुरक्षा के कडे़ प्रबंध करने के निर्देश जारी किए हैं।

इसी कड़ी के अधीन पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगंवत मान व डी.जी.पी. गौरव यादव के निर्देशों पर फैस्टीवल सीजन के नजदीक आते ही कमिश्नरेट पुलिस के तमाम अधिकारियों के साथ विशेष मीटिंग करके शहर में सुरक्षा के कडे़ प्रबंध करने के आदेश जारी किए गए है। सी.पी. धनप्रीत कौर ने बताया कि फैस्टीवल सीजन के मद्देनजर शहर में 500 के करीब पुलिस मुलाजिमों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि शहर में संदिग्ध लोगों, चोर-लुटेरों पर नकेल कसने के लिए शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों व शहर के अंदरुनी बाजारों में सिविल कपड़ों में भी पुलिस मुलाजिमों को तैनात किया जा रहा है।

सी.पी. ने कहा कि शहर के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील एरिया की लिस्टें तैयार करके वहां नाकेबंदी करने व संदिग्धों पर नकेल कसने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं फैस्टीवल सीजन के मद्देनजर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लंबी ड्यूटी व देर रात तक डयूटी देने वाले मुलाजिमों को भी राहत देने का फैसला किया है ताकि लंबी ड्यूटी देने वालों को कुछ समय के लिए रैस्ट मिल सकें। उन्होंने बताया कि शहर में लाॅ एंड आर्डर को 24 घंटे और मजबूत करने के लिए वह पुलिस मुलाजिमों की ड्यूटी की शिफ्टों को 3 भागों में बांट रही हैं ताकि पुलिस मुलाजिमों को किसी तरह की कोई मुश्किल का सामना न करना पडे़। इसके साथ ही शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने व शहर में अवैध रूप से कब्जे करने वालों के खिलाफ भी ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम के सहयोग से शहर में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि फैस्टीवल सीजन के मद्देनजर शहर की सड़कों पर लोगों को भीड़ से निजात सके।

नाइट डोमीनेशन होगा और मजबूत, खुद करूंगी औचक निरीक्षण
पुलिस 
कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि फैस्टीवल सीजन के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के लिए नाइट डोमीनेशन को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस के तमाम अधिकारियों को रात में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए फील्ड में तैनात किया गया है। सी.पी. ने साफ तौर पर कहा कि वह सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए रात को खुद औचक चैकिंग के लिए सिविल कपड़ों में शहर में निकलेंगी। अगर कोई भी अधिकारी या मुलाजिम लापरवाही करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

50 के करीब लगेंगे शहर में दिन-रात नाके
पुलिस 
कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि शहर में दिन-रात करीब 50 नाके लगाने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि नाकों के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों व मुलाजिमों को शहर के एंट्री प्वाइंट्स पर बाहरी राज्यों से आने वाले सभी वाहनों को उनके दस्तावेज चैक करने के बाद ही शहर में प्रवेश करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके अलावा बिना दस्तावेज व देर रात तक बेवजह सड़कों पर शराब का सेवन करके घूमने वालों पर नकेल कसने के सभी मुलाजिमों को आदेश जारी किए गए हैं।

कंट्रोल रूम में मुलाजिमों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश
पुलिस 
कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि कंट्रोल रूम में तैनात सभी मुलाजिमों को ड्यूटी सतर्कता से करने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी पी.सी.आर. मुलाजिम अपने वाकी-टाकी सैट की बैटरियां चार्ज रखें ताकि कंट्रोल रूम से किसी तरह का मैसेज आने पर वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंच सकें। उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दें। उन्होंने बताया कि पुलिस व पब्लिक तालमेल से शहर में अपराध को खत्म किया जा सकता है।

नशा तस्करों पर होगी कड़ी कार्रवाई
पुलिस
 कमिश्नर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ राज्य भर में चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने कई नशा तस्करों को काबू करके व उनसे नशे की भारी खेप बरामद करके उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे को लेकर 2022 में नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए ए.डी.जी.पी. रैंक के अधिकारी की सुपरविजन में टास्क फोर्स का गठन किया था, जिसके चलते राज्य भर में पंजाब पुलिस ने भारी संख्या में नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। नशे को जड़ से खत्म करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस के खौफ के चलते नशा तस्कर शहर छोड़ कर भाग चुके या वह नशे का अवैध काम छोड़ चुके हैं। उन्होंने साफ कहा कि शहर में नशे का अवैध कारोबार करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

राम लीला ग्राऊंडों में सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री 
भगवंत मान ने राज्य में अमन शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के चलते फैस्टीवल सीजन के दौरान दशहरा पर्व से पहले राम लीला ग्राऊंडों में सुरक्षा बढ़ाने व उनका मौके पर खुद जायजा लेने का निर्देश दिया है। इसी के चलते वह रामलीला ग्राऊंडों में सुरक्षा प्रबंधों का खुद मौके पर जाकर जायजा ले रही हैं। इसके अलावा रामलीला ग्राऊंडों में भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं और पुलिस मुलाजिमों की ड्यूटियां भी लगाई हैं।

Previous Post

ASI मर्डर केस से जुड़ा आरोपी अमृतसर में ढेर, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Next Post

पंजाब में बारिश को लेकर आई नई Update, जानें मौसम का पूरा हाल…

Related News

पंजाब

चंडीगढ़ को लेकर रहेंगे, चाहे एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़े: गणतंत्र दिवस पर CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

January 26, 2026
पंजाब

पंजाब पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: विदेश में बैठे 61 गैंगस्टर रडार पर, सबसे ज्यादा USA में छिपे; जानें पूरी लिस्ट

January 24, 2026
पंजाब

पंजाब में दहला रेलवे ट्रैक: फतेहगढ़ साहिब में जोरदार धमाका, 12 फीट लंबी पटरी उड़ी; गणतंत्र दिवस पर बड़ी साजिश की आशंका

January 24, 2026
पंजाब

गुरसिमरन सिंह मंड को रॉकेट लांचर व हैंड ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी, पढ़ें पूरा मामला

October 30, 2025
पंजाब

पंजाब को मिला देश का नया Industrial Capital का दर्जा, मान सरकार की नीतियों से पंजाब बनेगा अब भारत का नया Manufacturing Destination

October 30, 2025
पंजाब

टोल टैक्स से मिलेगी मुक्ति! पंजाब का ये टोल प्लाजा अब होने जा रहा बंद, यात्रियों के लिए बड़ी राहत

October 28, 2025
Next Post

पंजाब में बारिश को लेकर आई नई Update, जानें मौसम का पूरा हाल...

फॉलो करें

0 1 9 4 0 7
Users Today : 9
Total Users : 19407
Views Today : 9
Total views : 32859
Who's Online : 0
Server Time : August 25, 2026 3:29 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.