प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) और मुंबई मेट्रो लाइन के एक हिस्से का उद्घाटन करने जा रहे हैं, जिसे देश की वित्तीय राजधानी में ट्रांसपोर्ट को आसान बनाने की दिशा में मील का पत्थर माना जाता है. यह एयरपोर्ट करीब 19,650 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है. नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट है, जिसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत तैयार किया गया है. वहीं पीएम के दौरे को देखते हुए मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
मुंबई महानगर क्षेत्र के लिए दूसरे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तौर पर एनएमआईए छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीएसएमआईए) के साथ मिलकर काम करेगा ताकि एयरपोर्ट पर बढ़ रही भीड़भाड़ को कम किया जा सके, साथ ही मुंबई को ग्लोबली तौर पर मल्टी एयरपोर्ट सिस्टम की श्रेणी में शामिल किया जा सके.
















Users Today : 20
Total Users : 18332
Views Today : 28
Total views : 31657
Who's Online : 0
Server Time : July 28, 2026 7:02 am