Tuesday, September 22, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
बागली मोखा पिपलिया में गूंजे रामदेव जी और तेजाजी महाराज के जयकारे, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु तेजा दशमी पर अरलावदा में निकली भव्य शोभायात्रा इंदौर में डोल ग्यारस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, जानें वैकल्पिक मार्ग बागली में नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, चार महिला आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिर... मध्यरात्रि में देवास पुलिस की सघन निगरानी—533 वाहनों की चेकिंग, 03 संदिग्ध मोटरसाइकिलें सत्यापन हेतु... मध्यप्रदेश में IHRCT ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी सुभाष चंद्र दुबे बने प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को उज... डायल-112 एवं बागली पुलिस की तत्परता से टावर पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतारा

रेलवे की नई पहल: ट्रेनों में प्लास्टिक नहीं, फल-सब्जियों के छिलकों से बनी थाली में खाना

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 3, 2026
in भोपाल

भोपाल। रेलवे अब यात्रियों को सिर्फ तेज और सुरक्षित सफर ही नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार सेवा देने की दिशा में भी कदम बढ़ा रहा है। आईआरसीटीसी ने मार्च से वंदे भारत, शताब्दी और बेंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस में भोजन परोसने के लिए एल्युमिनियम फाइल की जगह बायोडिग्रेडेबल थालियों के उपयोग का निर्णय लिया है।

इससे केवल इन तीन ट्रेनों में ही हर महीने करीब 50 हजार एल्युमिनियम थालियों की खपत खत्म होगी और 300 किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक कचरा कम किया जा सकेगा।

रेलवे प्रशासन का मानना है कि यह पहल कार्बन उत्सर्जन घटाने के साथ-साथ स्टेशन और ट्रेनों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी। बायोडिग्रेडेबल थालियों का प्रयोग पहले चरण में भोपाल मंडल से जुड़ी इन प्रीमियम ट्रेनों में किया जाएगा, जिसके बाद इसे अन्य रेल मंडलों और लंबी दूरी की ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा।

फल-सब्जियों के छिलकों से बनेगी थाली

आईआरसीटीसी के पीआरओ एके सिंह का कहना है कि नई थालियां फल-सब्जियों के छिलकों, कागज और अन्य प्राकृतिक सामग्री से तैयार की जाती हैं। इस्तेमाल के बाद यह थाली 3 से 6 महीने के भीतर पूरी तरह मिट्टी में मिल जाती है, जबकि प्लास्टिक की थाली को खत्म होने में सैकड़ों साल लग जाते हैं।

प्लास्टिक टूटकर माइक्रोप्लास्टिक में बदल जाता है, जो पानी, मिट्टी और भोजन के जरिए मानव शरीर तक पहुंचकर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।इसके विपरीत बायोडिग्रेडेबल थालियों से न तो माइक्रोप्लास्टिक बनता है और न ही जहरीले रसायन निकलते हैं। इनके निर्माण और निस्तारण में कार्बन डाइआक्साइड का उत्सर्जन भी कम होता है, जिससे पर्यावरण पर पड़ने वाला दबाव घटता है।

यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित और स्वच्छ भोजन

गर्म भोजन परोसने में प्लास्टिक से निकलने वाले रसायनों का खतरा अब नहीं रहेगा। इससे यात्रियों को न केवल स्वच्छ बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित भोजन मिलेगा। रेलवे का मानना है कि इस बदलाव से यात्रियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

मार्च से होगी शुरुआत

अधिकारियों के अनुसार, योजना से जुड़े टेंडर की प्रक्रिया चल रही है और यह प्रयोग पिछले डेढ़ साल से विभिन्न स्तरों पर परीक्षण के रूप में किया जा रहा है। मार्च से इसे औपचारिक रूप से शुरू किया जाएगा। आने वाले समय में एल्युमिनियम और बायोडिग्रेडेबल डिस्पोजेबल सामग्री के संतुलित उपयोग पर भी काम किया जाएगा।

पहले से चल रहे हैं प्लास्टिक विरोधी कदम

इससे पहले रेलवे ने प्लास्टिक कप और थैलियों के उपयोग पर रोक लगाकर कागज आधारित विकल्प अपनाए थे। अब बायोडिग्रेडेबल थालियों को शामिल कर इस अभियान को और मजबूत किया जा रहा है।

आईआरसीटीसी ने जन आहार और फूड प्लाजा संचालकों को भी पर्यावरण-अनुकूल सामग्री के उपयोग के निर्देश दिए हैं।

Previous Post

भागीरथपुरा कांड के बाद बदलाव, आईएएस क्षितिज सिंघल बने इंदौर नगर निगम के कमिश्नर

Next Post

🔴 20 करोड़ से अधिक की निवेश ठगी का भंडाफोड़, एथिकल हैकर मुख्य सरगना समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

Related News

भोपाल

भोपाल पुलिस कमिश्नर बदले: संजय कुमार ने संभाला कार्यभार

February 3, 2026
भोपाल

MP के किसानों की बल्ले-बल्ले: गणतंत्र दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, खेती के लिए किया करोड़ों का प्रबंध

January 26, 2026
भोपाल

मध्यप्रदेश के लिए गर्व का पल: प्रदेश की 4 हस्तियों को मिला पद्म श्री सम्मान, हेमंत खंडेलवाल ने दी बधाई

January 26, 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में फहराया तिरंगा, महाकाल की नगरी से प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

January 26, 2026
भोपाल

MP Property अब सात समंदर पार से भी हो सकेगी रजिस्ट्री, सरकार ने ‘साइबर पंजीयन’ को लेकर जारी की नोटिफिकेशन

January 26, 2026
भोपाल

कश्मीर की बर्फबारी से कांपे ये 15 शहर, मौसम विभाग ने जारी किया ‘कोल्ड-डे’ और भारी बारिश का अलर्ट

January 26, 2026
Next Post

🔴 20 करोड़ से अधिक की निवेश ठगी का भंडाफोड़, एथिकल हैकर मुख्य सरगना समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)