🌸 प्रभु श्री खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव आज 🌸
देवास में विशाल भंडारे का आयोजन
देवास। शहर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल छा गया है। प्रभु श्री खाटू श्याम जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर संस्था “करने वाला श्याम – कराने वाला श्याम” द्वारा आज 1 नवंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन जवाहर नगर स्थित 106, एलआईजी के सामने साईं मंदिर के पास होगा, जहां प्रातः 10:30 बजे प्रभु श्री खाटू श्याम जी की मंगल आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को फलाहारी हरियाली खिचड़ी व केले की महाप्रसादी वितरित की जाएगी। संस्था के सदस्यों ने बताया कि यह भंडारा प्रभु इच्छा तक निरंतर चलता रहेगा।
शहरभर के श्याम भक्तों से अनुरोध है कि वे परिवार सहित उपस्थित होकर प्रसादी का लाभ लें और प्रभु श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास से मनाएं।
















Users Today : 34
Total Users : 15257
Views Today : 41
Total views : 27952
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 9:31 pm