झूठी चोरी की रिपोर्ट कराने वाला निकला खुद आरोपी, पुलिस ने फरियादी से ही बरामद की बाइक
देवास, 01 नवम्बर 2025।
थाना नाहर दरवाजा पुलिस ने एक अनोखा मामला उजागर किया है, जिसमें मोटरसाइकिल चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाला फरियादी ही खुद आरोपी निकला। पुलिस ने उसी व्यक्ति से वाहन बरामद किया जिसने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले का विवरण:
फरियादी अभिजित देव पिता शशिकांत देव (उम्र 44 वर्ष, निवासी सनसिटी-2 देवास) ने 25 जुलाई 2024 को रिपोर्ट दी थी कि उसकी मोटर साइकिल (क्रमांक MP41 ZD 1488, सुजुकी जीक्सर) मछली मार्केट, मीठा तालाब क्षेत्र से चोरी हो गई है। रिपोर्ट पर थाना नाहर दरवाजा में अपराध क्रमांक 250/2024 धारा 379 भादंवि के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती मंजु यादव ने विशेष टीम गठित की।
लगातार जांच और मुखबिर तंत्र की सक्रियता से पुलिस को सूचना मिली कि फरियादी के पास ही उक्त मोटरसाइकिल है।
सत्य उजागर हुआ:
पूछताछ में अभिजित देव ने कबूल किया कि उसका सिविल स्कोर खराब होने के कारण उसने अपने दोस्त प्रतीक देशमुख के नाम से बाइक फाइनेंस कराई थी। किस्तें न भर पाने पर उसने पुलिस और फाइनेंस कंपनी को गुमराह करने के लिए चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बरामदगी:
फरियादी से सुजुकी जीक्सर मोटर साइकिल (कीमत ₹1,26,000) जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम का योगदान:
थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती मंजु यादव, प्रआर भगवान सिंह राठौर, आर. विकास पटेल, और आर. विशाल की सराहनीय भूमिका रही।
















Users Today : 15
Total Users : 18278
Views Today : 15
Total views : 31591
Who's Online : 0
Server Time : July 26, 2026 5:06 pm