Tuesday, September 22, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
बागली मोखा पिपलिया में गूंजे रामदेव जी और तेजाजी महाराज के जयकारे, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु तेजा दशमी पर अरलावदा में निकली भव्य शोभायात्रा इंदौर में डोल ग्यारस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, जानें वैकल्पिक मार्ग बागली में नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, चार महिला आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिर... मध्यरात्रि में देवास पुलिस की सघन निगरानी—533 वाहनों की चेकिंग, 03 संदिग्ध मोटरसाइकिलें सत्यापन हेतु... मध्यप्रदेश में IHRCT ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी सुभाष चंद्र दुबे बने प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को उज... डायल-112 एवं बागली पुलिस की तत्परता से टावर पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतारा

इंदौर के भागीरथपुरा में 11 दिन पहले से कड़वा पानी, लोगों ने की शिकायत

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 31, 2025
in इंदौर

इंदौर। भागीरथपुरा क्षेत्र में नर्मदा पेयजल लाइन में दूषित पानी आने की समस्याएं पिछले एक माह से निरंतर जारी थीं। नलों के इस संबंध में रहवासी भी शिकायत कर रहे थे। निगम के जल यंत्रालय विभाग के अफसरों को भी इसकी जानकारी थी। करीब 11 दिन पहले लोगों के घरों के नल में जो पानी आया था उसका स्वाद कुछ केमिकल के जैसा था। इस वजह से इसका स्वाद कड़वा भी लगा था।

ऐसे में यह सवाल है कि पानी में क्लोरीन था या अन्य केमिकल, यह निगम के अधिकारी अभी तक स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। रहवासियों ने इसकी शिकायत भी निगम के अफसरों से की लेकिन उन्होंने भी कोई एक्शन नहीं लिया। लोगों ने माना कि शायद क्लोरीन की मात्रा ज्यादा होने के कारण उन्हें पानी का स्वाद कड़वा लगा।

जलूद में नर्मदा के पानी में मिलाया जाता है क्लोरीन

नगर निगम के जल यंत्रालय विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जलूद से जब पानी सप्लाई किया जाता है तब ही उसमें क्लोरीन मिलाया जाता है। इंदौर में पानी की टंकियों से जल सप्लाई करने के पूर्व पानी में क्लोरीन के स्तर की जांच कर उसके आंकड़े दर्ज किए जाते हैं। ऐसे में पानी में क्लोरीन की मात्रा बढ़ने के कारण पानी कड़वा था या अन्य कोई केमिकल, यह स्पष्ट नहीं हुआ।

परेशान लोग बोले- पानी कड़वा, दवाईयुक्त हुआ था सप्लाई

24 दिसंबर को मेरी पत्नी शिवानी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद मेरी मम्मी को तबीयत खराब हुई तो उन्हें 27 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया। 15 दिन पहले नर्मदा का पानी जो इस क्षेत्र में सप्लाई हुआ था उसमें दवाई मिली हुई थी। उसका स्वाद कुछ अलग था। पूर्व में नलों में हल्का पीले रंग का पानी भी आता था तो हम घरों में फिटकरी डालते थे।

19 दिसंबर को नल में आया था कड़वा पानी

23 दिसंबर को मेरे पिता इंदर सिंह प्रजापत को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई तो उन्हें लेकर मैं अरबिंदो अस्पताल गया था। झलारिया से बुआ भी हमारे घर आई थीं, उनकी भी दूषित पानी पीने के कारण तबीयत खराब हुई और अस्पताल में एडमिट करना पड़ा। हमारे घर में वाटर प्यूरीफायर लगा हुआ है। मैं और पत्नी उसका पानी पी रहे थे। पिताजी व बुआजी ने नर्मदा लाइन से आने वाला पानी पिया, इस कारण वे बीमार हुए। 19 दिसंबर को नल के पानी का स्वाद कड़वा भी लगा था।

कड़वा पानी हुआ था सप्लाई

24 दिसंबर को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद मैं अरविंदो अस्पताल में भर्ती हुआ। दो दिन मैं आइसीयू में भी रहा। हम लोग घर में नर्मदा पानी भरकर उसमें क्लोरीन ड्राप डालकर पीते थे। दूषित पानी पीने से मैं बीमार हुआ। 11 दिन पहले नलों में कसैला दवाई मिला पानी सप्लाई हुआ था।

…कहीं लक्ष्मणपुरी में भी न बन जाए भागीरथपुरा जैसे हालात

मरीमाता क्षेत्र के लक्ष्मणपुरी में रहने वाले गणेश परासकर ने 18 दिसंबर को क्षेत्र में गंदा दूषित पानी मिलने की शिकायत निगम की हेल्पलाइन इंदौर-311 पर की थी। परासकर के मुताबिक पिछले डेढ़ माह से हमारे क्षेत्र में गंदा पानी घरों के नलों में आ रहा है। अभी तक यह समस्याएं हल नहीं हुईं। हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद भी अभी तक निगम के अफसरों का न कॉल आया और न हीं उन्होंने हमारी सुध ली कि गंदा पानी क्यों आ रहा है।

Previous Post

शिप्रा घाट का नया स्वरूप: सिंहस्थ 2028 तक 30 किमी लंबे घाट तैयार होंगे

Next Post

मध्य प्रदेश में महिलाएं बढ़ा रही नेतृत्व की ताकत, कलेक्टर और पंचायतों में अहम भूमिका

Related News

इंदौर

September 22, 2026
इंदौर

September 22, 2026
इंदौर

इंदौर में डोल ग्यारस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, जानें वैकल्पिक मार्ग

September 22, 2026
इंदौर

मध्यप्रदेश में IHRCT ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी सुभाष चंद्र दुबे बने प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को उज्जैन संभाग की कमान

September 21, 2026
इंदौर

ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही

September 17, 2026
इंदौर

फेसबुक पर सीरियल का अगला एपिसोड दिखाने के नाम पर साइबर ठगी का नया तरीका

September 12, 2026
Next Post

मध्य प्रदेश में महिलाएं बढ़ा रही नेतृत्व की ताकत, कलेक्टर और पंचायतों में अहम भूमिका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)