भोपाल: इंदौर में दूषित पानी मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस मुद्दे को लेकर विपक्षी पार्टी लगातार हमलावार है। सपा ने भी मोर्चा खोल दिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगले पहुंचे हुए हैं और बंगले के बाहर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बंगले के सामने मंत्री विजयवर्गीय की फोटो जलाई और उनके नेम प्लेट पर मिट्टी भी पोती है।
इससे पहले कांग्रेसी करीब एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन करते रहे। जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी स्वेच्छा से गिरफ्तारी दी है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा ताकि स्थिति को काबू में रखा जा सके। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है और जनहित के मुद्दों पर विरोध नहीं करने दिया जा रहा।
बता दें कि दूषित पानी पीने से 4 लोगों की मौत हो गई है। MGM मेडिकल कॉलेज की लैब रिपोर्ट ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में भी दूषित पानी की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों की मौत हुई, वे सभी लंबे समय से उसी पानी का इस्तेमाल कर रहे थे। वहीं, कई नागरिकों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
















Users Today : 2
Total Users : 17677
Views Today : 2
Total views : 30900
Who's Online : 0
Server Time : June 30, 2026 4:53 am