इंदौर-देवास : इंदौर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. इंदौर-देवास बायपास पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार पीछे से एक ट्रक में जा टकराई. इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा लसूडिया क्षेत्र में शेरेटन होटल के सामने हुआ.
पुसिस के अनुसार मृतक की पहचान बिचौली निवासी विक्रम सिंह राणी के रूप में हुई है. वे परमजीत सिंह राणा के पुत्र थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई. जानकारी के मुताबिक, कार नंबर (MP09 ZM 4545) बहुत तेज रफ्तार से चल रही थी और आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एयरबैग खुलने के बावजूद ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में ड्राइवर के सिर में गंभीर चोट लगी थी.
















Users Today : 4
Total Users : 17228
Views Today : 4
Total views : 30384
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 7:20 am