आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार को एकादशी पर्व के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। भारी भीड़ के बीच रेलिंग टूटने से भगदड़ मच गई, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना को बेहद दुखद बताया है और प्रशासन को तत्काल राहत व बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम राहत कार्य में जुटी है।












Users Today : 15
Total Users : 18278
Views Today : 15
Total views : 31591
Who's Online : 0
Server Time : July 26, 2026 5:03 pm