Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

विदेश भागा आरोपी, शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म, भारत लौटते ही पकड़ में आया

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 7, 2026
in छत्तीसगढ़

भिलाई। थाना सुपेला क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म और धमकी के बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे आरोपित मोहम्मद आरिफ हुसैन को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित लंबे समय से विदेश में छिपा हुआ था और उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।

दो जनवरी 2026 को वह दुबई से भारत लौटते समय कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट पर आव्रजन अधिकारियों की सतर्कता से पकड़ा गया। इसके बाद सुपेला पुलिस ने बैरकपुर सीजेएम कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे भिलाई लाया।

मामला थाना सुपेला में पीड़िता ने 15 अक्टूबर 2022 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोहम्मद आरिफ हुसैन ने उससे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

बाद में जब उसने शादी की बात दोहराई तो आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पीड़िता मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई और उसने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू की, लेकिन तब तक वह भिलाई छोड़कर विदेश भाग चुका था। विवेचना के दौरान यह सामने आया कि आरोपित दुबई में रहकर काम कर रहा है और वहीं से संपर्क तोड़ चुका है।

पुलिस ने न्यायालय से अनुमति लेकर उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कराया, ताकि भारत में प्रवेश करते ही उसे गिरफ्तार किया जा सके। इसके बाद से ही सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर उसकी जानकारी साझा कर दी गई थी।

दो जनवरी को जब आरोपित दुबई से कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा, तो अधिकारियों के सिस्टम में उसके खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर का अलर्ट मिला।

अधिकारियों ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस की टीम कोलकाता रवाना हुई और बैरकपुर सीजेएम कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे भिलाई लाया गया।

थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपित मोहम्मद आरिफ हुसैन, पिता मोहम्मद शाकिर हुसैन, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 4, कृष्णा नगर, ताज बिरियानी के पास, थाना सुपेला, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) है।

लंबे समय से फरार रहने के कारण मामले की विवेचना में कई बार बाधाएं आईं, लेकिन पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने लगातार निगरानी रखी और अंततः उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

पुलिस अब आरोपित से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने किन-किन लोगों की मदद से विदेश में शरण ली और क्या इस दौरान उसने कोई और अपराध किया। साथ ही, मोबाइल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच भी की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा सकें।

इस कार्रवाई को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और चाहे आरोपित देश में हो या विदेश में, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकेगा। इस तरह के फरार आरोपित के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जैसे माध्यमों के जरिए अब फरार अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Previous Post

बसंत पंचमी पर मां वाग्देवी का अखंड पूजन, धार के भोजशाला में मांगी विशेष अनुमति

Next Post

सियासी मोड़: महाराष्ट्र में AIMIM के 4 पार्षदों का बीजेपी को समर्थन

Related News

छत्तीसगढ़

रायपुर साहित्य उत्सव का भव्य आगाज: विनोद कुमार शुक्ल को समर्पित रहा पहला दिन, देशभर के साहित्यकारों का लगा जमावड़ा

January 23, 2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के स्टील प्लांट में भीषण धमाका, 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत; मलबे में अभी भी कई दबे!

January 22, 2026
छत्तीसगढ़

DEO कार्यालय में लगी भीषण आग, शिक्षा विभाग के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक; मची अफरा-तफरी

January 18, 2026
छत्तीसगढ़

किसानों को राहत: CM ने चावल निर्यातकों के लिए की बड़ी घोषणा

January 10, 2026
छत्तीसगढ़

SIR रिवीजन में लापरवाही का खुलासा, राजा देवव्रत सिंह के नाम पर दो पत्नियों का रिकॉर्ड

January 8, 2026
छत्तीसगढ़

कूटरचित आदेशों पर वर्षों तक सरकारी नौकरी, खैरागढ़ शिक्षा विभाग में 9 फर्जी नियुक्तियां पकड़ी गईं

January 3, 2026
Next Post

सियासी मोड़: महाराष्ट्र में AIMIM के 4 पार्षदों का बीजेपी को समर्थन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 5 2 2 6
Users Today : 3
Total Users : 15226
Views Today : 3
Total views : 27914
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 5:15 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.