Tuesday, August 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस-प्रेस की समन्वय बैठक, शहरहित में मिलजुलकर काम करने पर बनी सहमति पत्रकारिता और लोकसेवक के बीच संवाद जरूरी, टकराव नहीं 11 साल की बच्ची बनी दुल्हन, 13 साल में माँ. कोर्ट के फैसले ने बदल दी ज़िंदगी! 🚔 नेमावर पुलिस की संवेदनशील पहल, अज्ञात शव की पहचान कर परिजनों को सौंपा शव 🏆 आगर मालवा: "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न नेवरी पंचायत की बड़ी लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? विधवा-दिव्यांग महिला आज भी बेघर 🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज

बसंत पंचमी पर मां वाग्देवी का अखंड पूजन, धार के भोजशाला में मांगी विशेष अनुमति

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 7, 2026
in धार, मध्यप्रदेश

धार। भोजशाला की मुक्ति और उसके गौरव की पुनर्स्थापना के लिए हिंदू समाज दृढ़ संकल्पित है। 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर्व मनाया जाना है। ऐसे में महज दो मंगलवार ही शेष हैं और दो ही सत्याग्रह होना हैं। इसके बाद 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर मां वाग्देवी का जन्मोत्सव भक्तिभाव से मनाया जाएगा। जैसे-जैसे बसंत पंचमी नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे सत्याग्रह में हिंदुओं की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है।

इसी कड़ी में मंगलवार को नियमित सत्याग्रह किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दिन खास बात यह रही कि गर्भगृह से लेकर यज्ञ स्थल तक भक्तों की कतार लग गई थी। कड़ाके की ठंड में भी भक्तों का उत्साह कम नहीं रहा और उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ व मां की स्तुति की।

पूरे वातावरण में जय मां वाग्देवी और जय बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे। इस मौके पर भोजशाला के गर्भगृह को फूलों से सजाया गया था। इस दौरान उन्होंने भोजशाला को मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया, साथ ही यज्ञ में आहुति भी डाली। इस बार के सत्याग्रह में वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले गर्भगृह में मां वाग्देवी के दर्शन-पूजन किए।

बसंत पंचमी पर मां की अखंड पूजा होकर रहेगी

इस अवसर पर अग्रवाल ने सत्याग्रह में आए हिंदुओं को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी पर मां वाग्देवी की पूजा सूर्योदय से सूर्यास्त तक होगी और किसी भी परिस्थिति में परिसर खाली नहीं किया जाएगा। भोजशाला केवल एक ऐतिहासिक स्थल नहीं, बल्कि सनातन परंपरा, विद्या और आस्था का केंद्र है। बसंत पंचमी मां वाग्देवी की उपासना का पर्व है और इस दिन पूजा-अर्चना करना हिंदू समाज का स्वाभाविक और संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि ये निर्णय भावनाओं में नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा के आधार पर लिया गया है।

इस बार बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ रही है, जिस कारण विषय को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन हिंदू समुदाय किसी भी भ्रम या दबाव में आने वाला नहीं है। वर्षों से चली आ रही आस्था और परंपरा को एक दिन के संयोग के आधार पर नहीं रोका जा सकता। पहले भी भोजशाला को खाली नहीं किया गया था और इस बार भी ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। यदि आवश्यकता पड़ी तो हिंदू समाज अपने धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित और शांतिपूर्ण रूप से आगे आएगा।

भोज उत्सव समिति के सदस्यों ने बालिकाओं को सम्मानित किया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बालिकाओं को दायित्व सौंपे गए थे। ऐसे में बालिकाओं को दायित्व मिलने के बाद वे भोजशाला में सत्याग्रह में शामिल होने व मां वाग्देवी के दर्शन के लिए आने को आतुर थीं। जब ये बालिकाएं भोजशाला पहुंचीं तो भोज उत्सव समिति द्वारा इनका सम्मान किया गया। इसके अलावा एक मां के भक्त ने भोजशाला व मां वाग्देवी पर आधारित एक गीत लिखा था। उसे भी समिति के सदस्यों ने सम्मानित किया गया।

Previous Post

सीएम डॉ. मोहन यादव बोले, ‘जी राम जी’ योजना से मिलेगा रोजगार और गांवों का विकास

Next Post

विदेश भागा आरोपी, शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म, भारत लौटते ही पकड़ में आया

Related News

नेमावर

🚔 नेमावर पुलिस की संवेदनशील पहल, अज्ञात शव की पहचान कर परिजनों को सौंपा शव

August 1, 2026
आगर

🏆 आगर मालवा: “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न

July 28, 2026
देवास

हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख का माल जब्त!

April 21, 2026
डबलचौकी | थाना बरोठा

🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त

April 18, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

February 12, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल

February 6, 2026
Next Post

विदेश भागा आरोपी, शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म, भारत लौटते ही पकड़ में आया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 9 4 2 0
Users Today : 22
Total Users : 19420
Views Today : 23
Total views : 32873
Who's Online : 0
Server Time : August 25, 2026 9:36 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.