Saturday, June 6, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

वर्दी पर लगा दाग: भोपाल में दो सिपाहियों ने DSP के साले को पीट-पीटकर मारा, परिजन बोले- CBI जांच से ही मिलेगा न्याय

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 12, 2025
in भोपाल

राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश के पुलिस सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह मामला बालाघाट में पदस्थ डीएसपी केतन अडलक के साले 22 वर्षीय उदित गायकी की मौत से जुड़ा है. शुक्रवार की रात हुई इस घटना में दो पुलिस कॉन्स्टेबलों ने उदित को पीट-पीटकर घायल कर दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई.

उदित का परिवार अब सदमे में है. उसके पिता राजकुमार गायकी एमपीईबी में असिस्टेंट इंजीनियर हैं. मां संगीता गायकी सरकारी स्कूल में टीचर हैं, दोनों अपने इकलौते बेटे को खोने के दुख में हैं. दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उदित की बहन की शादी डीएसपी केतन अडलक से हुई है.

मामला शुक्रवार रात इंद्रपुरी इलाके में हुआ. उदित अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था, तभी पिपलानी थाना क्षेत्र के दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे. उन्होंने युवकों को पकड़ लिया और धमकाना शुरू कर दिया. आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनसे 10 हजार रुपये की मांग भी की. इस दौरान उदित और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हो गई.

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उदित के कपड़े उतारे और डंडों से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. इसके बाद वे वहां से चले गए. घायल हालत में उदित को कुछ देर बाद उल्टी शुरू हो गई. उसके दोस्तों ने उसे तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, बाद में उसे एम्स रेफर किया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

उदित हाल ही में सीहोर स्थित कॉलेज से बीई की डिग्री पूरी कर चुका था और उसे हाल ही में नौकरी मिली थी. छह दिन की छुट्टी लेकर भोपाल आया था, ताकि वह अपने कॉलेज से डिग्री ले सके. किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि यही उसका अंतिम दिन साबित होगा.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोले सब राज

एम्स में हुई शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुलिस की क्रूरता सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार उदित की मौत ट्रॉमैटिक हेमरेजिक पैंक्रियाटाइटिस से हुई. पिटाई के दौरान उसके पैंक्रियाज में गंभीर चोट लगी, जिससे इंटरनल ब्लीडिंग हुई और ट्रॉमाटिक शॉक के कारण उसकी मौत हो गई. मृतक के शरीर पर बिना धार वाले हथियार से चोटें पाई गईं.

इस मामले में पुलिस ने शनिवार को संतोष बामनिया और सौरभ आर्य के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया. दोनों आरोपी पहले ही निलंबित किए जा चुके थे. वे अब तक फरार हैं. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली है और उदित के दोस्तों को मुख्य गवाह बनाया गया है. डीसीपी जोन‑2 विवेक सिंह ने कहा कि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर दोनों कॉन्स्टेबल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है. जांच की जा रही है. आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगी हैं.

Previous Post

शर्मनाक सजा! दमोह में मीम शेयर करने की ऐसी क्रूर सज़ा, युवक से धुलवाए पैर, और गंदा पानी पीने को किया मजबूर

Next Post

कफ सिरप त्रासदी के बाद केंद्र का सख्त फैसला: फिनिश्ड दवाओं में DEG-EG टेस्ट अनिवार्य, सेहत से कोई समझौता नहीं

Related News

भोपाल

भोपाल पुलिस कमिश्नर बदले: संजय कुमार ने संभाला कार्यभार

February 3, 2026
भोपाल

MP के किसानों की बल्ले-बल्ले: गणतंत्र दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, खेती के लिए किया करोड़ों का प्रबंध

January 26, 2026
भोपाल

मध्यप्रदेश के लिए गर्व का पल: प्रदेश की 4 हस्तियों को मिला पद्म श्री सम्मान, हेमंत खंडेलवाल ने दी बधाई

January 26, 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में फहराया तिरंगा, महाकाल की नगरी से प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

January 26, 2026
भोपाल

MP Property अब सात समंदर पार से भी हो सकेगी रजिस्ट्री, सरकार ने ‘साइबर पंजीयन’ को लेकर जारी की नोटिफिकेशन

January 26, 2026
भोपाल

कश्मीर की बर्फबारी से कांपे ये 15 शहर, मौसम विभाग ने जारी किया ‘कोल्ड-डे’ और भारी बारिश का अलर्ट

January 26, 2026
Next Post

कफ सिरप त्रासदी के बाद केंद्र का सख्त फैसला: फिनिश्ड दवाओं में DEG-EG टेस्ट अनिवार्य, सेहत से कोई समझौता नहीं

फॉलो करें

0 1 7 2 3 7
Users Today : 13
Total Users : 17237
Views Today : 14
Total views : 30394
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 5:43 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.