Saturday, June 6, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

TV Celebrities Chhath Puja: मनीषा रानी से लेकर रतन राजपूत तक, जानिए वो टीवी सितारे जो पूरी आस्था के साथ मनाते हैं छठ महापर्व

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 25, 2025
in मनोरंजन

देश भर में जैसे ही दिवाली का उल्लास समाप्त होता है, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आस्था का महापर्व ‘छठ’ शुरू हो जाता है. लेकिन अब ये त्योहार केवल क्षेत्रीय नहीं, बल्कि वैश्विक हो चुका है. पूरे देश में भी ये महापर्व बड़ी आस्था के साथ मनाया जाता है. मुंबई में सिनेमा और टेलीविजन की चकाचौंध में रहने वाले कई सितारे भी हैं, जो हर साल अपनी जड़ों से जुड़कर इस मुश्किल और पवित्र व्रत का पालन करते हैं.

इन टीवी कलाकारों के लिए छठ केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और परिवार के प्रति समर्पण का प्रतीक है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ लोकप्रिय चेहरों के बारे में जो हर साल छठ पूजा में शामिल होते हैं.

1. नेहा मर्दा

‘बालिका वधू’ फेम नेहा मर्दा बिहार के पटना से ताल्लुक रखती हैं और अपनी शादी के बाद से ही छठ पूजा कर रही हैं. इस बारे में बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने मन्नत मांगी थी कि अगर मेरी सास ठीक हो गईं तो मैं पूजा करूंगी. तब से मैं ये व्रत रख रही हूं. इस पूजा की दिव्य शक्ति और इसके अनुभव से मैं हैरान हूं. इस व्रत से आप अपने मन और शरीर को नियंत्रित करना सीखते हैं, और इसमें बहुत शक्ति है.” नेहा ने कहा कि वो 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं और पूरे विधि-विधान के साथ खरना से लेकर अर्घ्य तक की रस्में पूरी करती हैं.

2. गुरमीत चौधरी

बिहार से आने वाले गुरमीत चौधरी हर साल अपनी पत्नी देबिना बनर्जी के साथ मुंबई के जुहू बीच पर छठ पूजा करते हैं. ये कपल पारंपरिक वेशभूषा में पूजा के लिए समंदर किनारे पहुंच जाता है. गुरमीत ने हमेशा इस पूजा को अपने दिल के करीब बताया है. उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, “इस पूजा का मेरे दिल में हमेशा एक विशेष स्थान रहा है और हर साल मुंबई के जुहू बीच पर छठ पूजा में शामिल होना इसे और भी सार्थक बनाता है. उनकी पत्नी देबिना भी बंगाली होने के बावजूद उनकी इस परंपरा को पूरी श्रद्धा से निभाती हैं.

3. रतन राजपूत

‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ फेम रतन राजपूत पटना, बिहार से हैं और उनके लिए छठ बचपन की सबसे खूबसूरत यादों में से एक है. इस त्यौहार से जुड़ी यादों को याद करते हुए रतन राजपूत ने कहा था कि कई बार शूटिंग में व्यस्त होने के कारण वो अपने घर जा नहीं पातीं. वो मानती हैं कि तब बिहारी होने का दर्द सबसे ज्यादा होता है, जब आप किसी कारण से छठ में अपने प्रदेश नहीं जा पाते हैं. छठ एक ऐसा मौका होता था कि हम कहीं भी हों और कैसे भी, छठ के दिन घर पहुंचते थे.” वो आगे कहती हैं कि इस त्योहार में 36 घंटे तक पानी न पीना पड़ता है, लेकिन ये व्रत उन्हें बहुत पसंद है और उन्हें घर की याद आती है.

4. राजेश कुमार

‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के रोसेश साराभाई यानी एक्टर राजेश कुमार भी मूल रूप से बिहार से हैं और वह अपनी मां से प्रेरित होकर छठ करते हैं. राजेश कुमार ने छठ के महत्व पर बात करते हुए कहा कि “मैं अपनी माता से बहुत प्रेरित हूं क्योंकि वो पिछले 53 साल से छठ कर रही हैं. उनके लिए छठ पूजा केवल सेलिब्रेशन नहीं बल्कि एक जज्बात (Emotion) है.”

5. विशाल आदित्य सिंह

‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे शो में नजर आ चुके विशाल आदित्य सिंह भी बिहार के रहने वाले हैं. वो भी छठ के पावन मौके पर अपनी संस्कृति और परंपरा से जुड़े रहते हैं. विशाल ने इस छठ पूजा के बारे में बात करते हुए कहा कि वो इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि छठ के पर्व पर वो अपने घर जाएं और अपने लोगों के साथ इसे मनाए. ऐसा बहुत कम हुआ है कि जब वो किसी कारण अपने घर पहुंच नहीं पाए. लेकिन उनकी पूरी कोशिश रहती है कि वो इस पर्व को अपने परिवार और दोस्तों के साथ ही मनाए.

6. मनीषा रानी

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से लोकप्रिय हुईं मनीषा रानी भी बिहार से आती हैं. वो छठ पूजा को पूरे उत्साह और पारंपरिक वेशभूषा में मनाती हैं. पिछले साल छठ पूजा के अवसर पर उन्होंने किया हुआ फोटोशूट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

Previous Post

ईरान में मानवाधिकारों का हनन! खोमेनेई के देश में क्यों भड़की विरोध की आग? हर रोज़ 4 लोगों को दी जा रही है फाँसी

Next Post

विराट का संघर्ष: ऑस्ट्रेलिया के सामने 13वीं गेंद पर खुला खाता, खुद ही हँसने लगे किंग कोहली, रिएक्शन वायरल

Related News

मनोरंजन

जो शाहरुख से टकराया, अब रजनीकांत की अगली फिल्म में मचाएगा हंगामा

January 15, 2026
मनोरंजन

‘धुरंधर’ 40वें दिन भी हिट, प्रभास की ‘राजा साब’ की रफ्तार फीकी पड़ गई

January 14, 2026
मनोरंजन

2 करोड़ से ज्यादा व्यूज पाने वाली आमिर-सुनील की वीडियो का BTS वीडियो हुआ वायरल

January 13, 2026
मनोरंजन

प्रियंका-निक की रेड कार्पेट एंट्री, शानदार ट्यूनिंग में ढाए जलवे; फोटोज वायरल

January 12, 2026
मनोरंजन

येशा सागर का WPL में धमाका, जानें कौन हैं ये क्रिकेटर और कपिल शर्मा के साथ उनका जुड़ाव

January 11, 2026
मनोरंजन

क्या AP ढिल्लों कॉन्सर्ट विवाद बना तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की वजह?

January 9, 2026
Next Post

विराट का संघर्ष: ऑस्ट्रेलिया के सामने 13वीं गेंद पर खुला खाता, खुद ही हँसने लगे किंग कोहली, रिएक्शन वायरल

फॉलो करें

0 1 7 2 2 9
Users Today : 5
Total Users : 17229
Views Today : 5
Total views : 30385
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 9:04 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.