Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल

सहारनपुर एनकाउंटर: शार्प शूटर सिराज अहमद कौन था, क्राइम रिकॉर्ड ने सबको चौंकाया

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 21, 2025
in उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत अपराधियों के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम में यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. सहारनपुर में मुठभेड़ के दौरान ढेर किया गया कुख्यात अपराधी सिराज अहमद उर्फ पप्पू न सिर्फ एक लाख का इनामी बदमाश था, बल्कि पूर्वांचल में सक्रिय संगठित अपराध नेटवर्क का अहम चेहरा भी माना जाता था.

सिराज अहमद एक रिटायर्ड आर्मी मैन का बेटा था. जिस परिवार से अनुशासन, देशभक्ति और नियमों का पालन सीखना चाहिए था, उसी परिवार से निकलकर सिराज ने अपराध का रास्ता चुना. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआत में सामान्य दिखने वाला यह युवक धीरे-धीरे जुर्म की दुनिया में ऐसा फंसा कि फिर कभी बाहर नहीं निकल सका. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सिराज ने साल 2006 में मारपीट और लूट की घटना को अंजाम देकर अपराध जगत में कदम रखा था.

कई गंभीर धाराओं में दर्ज थे केस

इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा. समय के साथ वह संगठित गिरोहों से जुड़ गया और हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, गैंगवार और गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन अपराधों में शामिल होता चला गया. करीब 35 साल की उम्र तक सिराज 30 से अधिक बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका था. उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 28 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज थे, जिनमें अधिकांश में आरोप पत्र दाखिल हो चुके थे और कुछ मामले न्यायालय में विचाराधीन थे.

जांच में सामने आया कि सिराज ने अपराध को ही अपनी आजीविका बना लिया था. अवैध कमाई से उसने बड़ी मात्रा में संपत्ति खड़ी की. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके पास लोलेपुर गांव में एक बड़ा पक्का मकान, सुल्तानपुर और लखनऊ में कीमती प्लॉट, मुल्की क्षेत्र में सीमेंटेड पाइप बनाने की फैक्ट्री और करीब 8 बीघा जमीन थी. पुलिस का कहना है कि यह संपत्ति वैध आय से नहीं, बल्कि हत्या, लूट और रंगदारी जैसे अपराधों से अर्जित धन से बनाई गई थी.

जमानत पर बाहर आकर करता था क्राइम

इसी वजह से उसके खिलाफ संपत्ति कुर्की जैसी कार्रवाई भी अमल में लाई गई थी. जानकारी के अनुसार, सिराज ने अपने खिलाफ दर्ज 27 मामलों में मिली जमानत का दुरुपयोग किया. जमानत पर बाहर आने के बाद भी वह अपराध करता रहा और लंबे समय तक फरार रहा. पुलिस के लिए उसकी गिरफ्तारी चुनौती बनी हुई थी. यूपी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत अपराधियों, माफियाओं और इनामी बदमाशों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

सहारनपुर में ढेर हुआ सिराज

इसी क्रम में खुफिया सूचना के आधार पर यूपी STF ने सिराज की लोकेशन ट्रेस की. सहारनपुर क्षेत्र में जब STF टीम ने उसे घेरा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ में सिराज ढेर हो गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिराज जैसे अपराधी समाज के लिए गंभीर खतरा बन चुके थे. उसके खात्मे से न सिर्फ सुल्तानपुर बल्कि आसपास के कई जिलों में सक्रिय अपराध नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है.

सुल्तानपुर में की थी वकील की हत्या

सुल्तानपुर के चर्चित वकील आजाद अहमद हत्याकांड को सिराज ने ही अंजाम दिया था. जानकारी के अनुसार, सिराज अहमद ने 6 अगस्त 2023 को सुल्तानपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के भूलकी चौराहे पर दिनदहाड़े वकील आजाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी थी. बाद में वह मुख्तार अंसारी गैंग में शामिल हो गया और मुन्ना बजरंगी के साथ काम करने लगा था. सिराज मुख्तर गैंग का शार्प शूटर था. सिराज के एनकाउंटर की खबर के बाद वकील आजाद अहमद के परिवार ने खुशी जाहिर की है.

परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी एसटीएफ का आभार जताते हुए कहा कि भले ही न्याय मिलने में ढाई साल लगे, लेकिन अब उन्हें न्याय मिला है. सिराज करीब 30 आपराधिक दर्ज थे. इसके अलावा भी वह कई मामलों में संदिग्ध था. उस पर 2 हत्या. 4 हत्या और 3 गैंगस्टर एक्ट के मामले सहित कई अन्य मामले दर्ज थे.

Previous Post

झारखंड में सरेआम लूट: ज्वेलरी शॉप से करोड़ों के गहने लेकर फरार बदमाश

Next Post

एक कार से ठप पड़ी शुगर मिल, गेट पर वाहन खड़ा कर गायब हुआ चालक

Related News

उत्तरप्रदेश

प्रतापगढ़ में कोहराम: कुआं खोदते समय भरभराकर गिरी मिट्टी, मलबे में दबे 4 मजदूर; एक ने तोड़ा दम

January 25, 2026
उत्तरप्रदेश

जोरदार धमाके से दहला इलाका: 10 दुकानों में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक फैला मलबा; लाखों का सामान जलकर खाक

January 24, 2026
उत्तरप्रदेश

बिल्डर निर्मल सिंह की बढ़ी मुश्किलें: इंजीनियर की मौत मामले में पुलिस ने दी दबिश, वारंट जारी होते ही हुआ फरार!

January 23, 2026
उत्तरप्रदेश

गाजियाबाद: पति की जीभ काटने वाली पत्नी के बिगड़े बोल- ‘नामर्द है वो, बाहर आते ही…’, जेल जाने का भी नहीं पछतावा!

January 23, 2026
उत्तरप्रदेश

बरेली में दलित युवक की हत्या से भारी बवाल, हाईवे जाम कर प्रदर्शन; छावनी में तब्दील हुआ इलाका

January 21, 2026
उत्तरप्रदेश

राजा भैया और भानवी सिंह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट को दिया 4 महीने का अल्टीमेटम

January 19, 2026
Next Post

एक कार से ठप पड़ी शुगर मिल, गेट पर वाहन खड़ा कर गायब हुआ चालक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 5 2 5 7
Users Today : 34
Total Users : 15257
Views Today : 41
Total views : 27952
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 7:49 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.