Tuesday, September 22, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
तेजा दशमी पर अरलावदा में निकली भव्य शोभायात्रा इंदौर में डोल ग्यारस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, जानें वैकल्पिक मार्ग बागली में नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, चार महिला आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिर... मध्यरात्रि में देवास पुलिस की सघन निगरानी—533 वाहनों की चेकिंग, 03 संदिग्ध मोटरसाइकिलें सत्यापन हेतु... मध्यप्रदेश में IHRCT ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी सुभाष चंद्र दुबे बने प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को उज... डायल-112 एवं बागली पुलिस की तत्परता से टावर पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतारा देवास जिले के सतवास थाने में IHRCT टीम का आत्मीय स्वागत, टीम ने की भगवान श्री गणेश जी की प्रथम आरती जबलपुर की महत्वपूर्ण बैठक मेँ जन जागरूकता एवं सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने पर दिया जोर

अररिया-गलगलिया रेल लाइन का PM मोदी करेंगे 15 सितंबर को उद्घाटन, सीमांचल के मुसलमानों ने जताया PM का आभार

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 14, 2025
in देश

सीमांचल के विकास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 110 किलोमीटर लंबे गलगलिया-ठाकुरगंज-अररिया नए रेलखंड का उद्घाटन करेंगे. अररिया-गलगलिया रेल लाइन बिहार और पूर्वोत्तर भारत को जोड़ने वाली एक अहम रेल लाइन है. यह रेल लाइन सफर करने और व्यापारिक हिसाब से भी काफी अहम है.

इस नई रेल लाइन के लिए सीमांचल के मुसलमानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है. आजादी के बाद पहली बार इस इलाके में ट्रेन आई है. पौआखाली स्टेशन पर अनवर, कुर्बान, शमसूल घूमने आए हैं. टीवी9 भारतवर्ष से खास बातचीत में अनवर ने कहा कि हमने जो बात सपने में भी नहीं सोची थी वो पूरी हुई है. हम मोदी जी का धन्यवाद करते हैं. कुर्बान ने कहा कि बहुत लोग प्रधानमंत्री के बारे में कई तरह की बातें करते हैं लेकिन वो सिर्फ विकास का काम करते हैं. शमसूल ने कहा कि हमने कभी कल्पना नहीं की थी कि अररिया के रास्ते किशनगंज तक हम रेल मार्ग के माध्यम से जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि इसके बनने से माल ढुलाई से लेकर तमाम चीजों में सुविधा होगी.

रेल लाइन हुई तैयार

अररिया-गलगलिया रेल लाइन बिहार और पूर्वोत्तर भारत को जोड़ने वाली एक नई 110.75 किलोमीटर लंबी ब्रॉड-गेज रेल लाइन बनकर तैयार हो गई है. इसे हाल ही में रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) से मंजूरी मिली है और सफल ट्रायल रन पूरा हो चुका है. नवनिर्मित लाइन पर अधिकतम 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से परिचालन के लिए अधिकृत किया गया है.

कितना अहम है यह प्रोजेक्ट

इस प्रोजेक्ट से पूर्वोत्तर बिहार को उत्तर बंगाल और पूरे पूर्वोत्तर भारत से जोड़ना काफी अहम है. यह अररिया और किशनगंज के गलगलिया के बीच की दूरी को कम करती है, जिससे लोगों को किशनगंज जाकर ट्रेन पकड़ने की परेशानी नहीं होगी. इस लाइन पर कुल 11 रेलवे स्टेशन और एक हॉल्ट बनाया गया है, साथ ही 64 बड़े और 264 छोटे पुल भी शामिल हैं.

यह परियोजना भारत-नेपाल सीमा रोड और एनएच 327ई को जोड़ती है, जो देश की सुरक्षा के लिए भी अहम है. इसके साथ ही चिकन नेक पर निर्भरता पूरी तरीके से खत्म हो जाएगी. अभी नॉर्थ ईस्ट को जोड़ने के लिए बिहार के कटिहार किशनगंज से सीधे ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी जाती है. इस नए ट्रैक के बनने से कटिहार से एक वैकल्पिक रास्ता बन गया जो पूर्णिया-अररिया होते हुए गलगलिया होते हुए न्यू जलपाईगुड़ी को कनेक्ट कर रही है.

रूट के स्टेशन

इस मार्ग पर यात्री और मालगाड़ी दोनों का परिचालन शुरू होगा. इस रूट के स्टेशन, ठाकुरगंज, भोगडावर, कादोगांव, पौआखाली, तुलसिया, बीबीगंज, ठेढागाछ, कालियागंज, बर्दाहा, लक्ष्मीपुर खवासपुर, रहमतपुर ,अररिया कोर्ट (Y LEG पूर्णियां कटिहार की ओर) अररिया (Y LEG फारबिसगंज की ओर) है.

आर्थिक और सामाजिक प्रभाव

इस रेल मार्ग के शुरू होने से न सिर्फ अररिया और किशनगंज जिलों को फायदा मिलेगा, बल्कि यह पश्चिम बंगाल और नेपाल के लिए भी फायदेमंद होगा. व्यापारिक हिसाब से यह क्षेत्र पहले से ही एक महत्वपूर्ण केंद्र है और रेलवे संपर्क के जुड़ने से व्यापार में और अधिक बढ़ोतरी होगी.

Previous Post

असम में पत्रकार के साथ ऐसा क्या हुआ कि NHRC ने पुलिस को भेजा नोटिस?

Next Post

‘मां को राजनीति में घसीटना पाप’, PM मोदी के AI वीडियो पर बोले तेज प्रताप यादव

Related News

देश

झारखंड में ओवैसी का मास्टरस्ट्रोक: पूर्व विधायक अकील अख्तर AIMIM में शामिल, संथाल परगना में मजबूत होगी पार्टी

January 25, 2026
देश

सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे ने पत्नी को गोली मारकर की खुदकुशी, रसूखदार परिवार में खूनी खेल से मचा हड़कंप

January 22, 2026
देश

भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ी, 55 देशों में वीज़ा-फ्री यात्रा

January 15, 2026
देश

ED कार्रवाई पर भड़की TMC, अमित शाह के ऑफिस के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन

January 9, 2026
देश

अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट का यू-टर्न, अपने ही फैसले पर लगाई रोक

December 29, 2025
देश

कुलदीप सेंगर की छोटी बेटी इशिता की प्रतिक्रिया, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दुख जताया

December 29, 2025
Next Post

‘मां को राजनीति में घसीटना पाप’, PM मोदी के AI वीडियो पर बोले तेज प्रताप यादव

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)