Thursday, June 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा

लेडी टीचर को पसंद थी प्रिंसिपल, अपना बनाने के लिए कभी किया मेलो ड्रामा, कभी बनाया सस्पेंस… फिर AI टूल से रची ये खौफनाक साजिश

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 14, 2025
in दिल्ली/NCR

राजधानी दिल्ली से क्राइम की ऐसी अटपटी कहानी सामने आई है, जिसमें मेलो ड्रामा, सस्पेंस और खुफिया साजिश से लेकर सब कुछ शामिल है. यहां एक स्कूल टीचर को अपने ही स्कूल में पढ़ाने वाली महिला प्रिसिंपल से प्यार हो गया. वो महिला प्रिंसिपल को हर हालत में पाना चाहती थीं. मगर हर बार वो अपने मंसूबों में फेल हो गई. फिर उसने ऐसी हरकत कर डाली, जिससे वो सलाखों को पीछे पहुंच गई है. क्या है पूरी कहानी चलिए जानते हैं…

सदर बाजार में रहने वाली 22 साल युवती एक स्कूल में कॉन्ट्रैक्ट पर टीचर नियुक्त हुई थी. वो पहले इसी स्कूल में पढ़ती भी थी. इसी स्कूल में एक और महिला टीचर भी थीं, जो बाद में यहां की प्रिंसिपल बन गई. कॉन्ट्रैक्ट पर लगी टीचर पहले से ही उन्हें पसंद करती थी. जब वो प्रिंसिपल बनीं तो कॉन्ट्रैक्ट पर लगी टीचर की दीवानगी उनके प्रति और ज्यादा बढ़ गई. वो लगातार प्रिंसिपल को फोन और मैसेज करती. इस पर प्रिंसिपल के पति ने आपत्ति जताई.

उन्होंने प्रिंसिपल से कहा- तुम उस महिला टीचर से दूर रहो. प्रिंसिपल ने भी पति की बात मान ली. महिला टीचर को ये सब रास न आया. उसने फिर अजीबोगरीब हरकतें करना शुरू कर दिया, ताकि प्रिंसिपल उससे बात करे. पहले तो महिला ने इमोशनल गेम खेली. उसने पूरे स्कूल में यह अफवाह उड़ा दी कि उसे कैंसर है. इसका एक वीडियो बनाकर उसने स्कूल स्टाफ और छात्रों को भेजा. लेकिन जब प्रिंसिपल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तो उसने अगला कदम उठाया.

महिला टीचर ने फिर अपनी मौत की अफवाह उड़ा दी. उसने अपनी तस्वीर पर माला चढ़ाकर एक पोस्ट वायरल की, जिससे यह संदेश दिया कि उसकी मृत्यु हो चुकी है. इसके बावजूद जब प्रिंसिपल ने ध्यान नहीं दिया, तो उसने और भी ज्यादा खतरनाक कदम उठाए.

AI टूल्स से बनाईं अश्लील तस्वीरें

नाटक और अफवाहें असफल होने के बाद युवती ने प्रिंसिपल की करीबी एक और शिक्षिका को निशाना बनाया. उसने AI टूल्स की मदद से उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें बनाई और उनके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट तैयार किया. प्रिंसिपल को जब पता चला कि उनकी किसी ने फेक ID बनाई है तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दी. प्रिंसिपल ने बताया कि किसी ने उनके नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और उस पर उसकी AI-जनरेटेड फोटोशॉप्ड तस्वीरें अपलोड कीं. यही नहीं, इन तस्वीरों को स्कूल के स्टाफ और छात्रों तक भेजा गया ताकि उनकी छवि खराब हो सके. शिकायत मिलने के बाद डीसीपी (नॉर्थ) राजा बंथिया की देखरेख में जांच शुरू हुई.

ऐसे गिरफ्तार हुई आरोपी महिला टीचर

पुलिस ने IP लॉग्स, रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर के जरिए आरोपी का पता लगा लिया. महज कुछ घंटों में पुलिस आरोपी आरोपी टीचर तक पहुंच गई. शुरुआत में उसने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन डिजिटल सबूतों ने उसकी पूरी साजिश उजागर कर दी. इसके बाद बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 319 (धोखाधड़ी), 336(2) (जालसाजी) और 356(2) (मानहानि) के तहत केस दर्ज किया है.

अजीबो-गरीब निशान वाली पर्चियां मिलीं

आरोपी युवती को जब गिरफ्तार किया गया तो उसके पास से तीन रहस्यमयी पर्चियां भी बरामद हुईं. इन पर अजीबो-गरीब चिह्न, नंबर और आरोपी टीचर और प्रिंसिपल के नाम लिखे थे. पुलिस का मानना है कि यह जादू-टोने से जुड़ी सामग्री हो सकती है.

Previous Post

27 साल की महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 7 बच्चों की बनी मां…डॉक्टर भी रह गए हैरान

Next Post

पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, बुझाने के बाद 15 KM दूर फिर उठने लगा धुआं… मची अफरातफरी

Related News

दिल्ली/NCR

दिल्ली मेट्रो का नया तोहफा: 9.91 KM लंबा कॉरिडोर और 9 नए स्टेशन; अब ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति

January 26, 2026
दिल्ली/NCR

दिल्ली में बूंद-बूंद को तरसेंगे लोग! यमुना में अमोनिया बढ़ने से कई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ठप, 50% तक घटी पानी की सप्लाई

January 24, 2026
दिल्ली/NCR

WhatsApp पर आए ‘ई-चालान’ के मैसेज से रहें सावधान! एक क्लिक करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता, दिल्ली में बड़ा खुलासा

January 24, 2026
दिल्ली/NCR

फिरोजाबाद में भीषण एनकाउंटर: IPS और दारोगा पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला शातिर जानू ढेर, दिल्ली पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

January 24, 2026
दिल्ली/NCR

तुर्कमान गेट हिंसा मामला: दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आरोपी की जमानत रद्द; फिर जाना होगा जेल

January 23, 2026
दिल्ली/NCR

26 जनवरी पर दिल्ली मेट्रो का तोहफा! सुबह 3 बजे से शुरू होगी सर्विस, पार्किंग को लेकर भी DMRC ने जारी किया बड़ा प्लान

January 23, 2026
Next Post

पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, बुझाने के बाद 15 KM दूर फिर उठने लगा धुआं… मची अफरातफरी

फॉलो करें

0 1 7 6 2 3
Users Today : 12
Total Users : 17623
Views Today : 12
Total views : 30846
Who's Online : 0
Server Time : June 25, 2026 4:17 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.