Sunday, May 31, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार 🚨 नेवरी चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन — 1 साल से फरार वारंटी आरोपी गिरफ्तार!

फाज़िल्का बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकार और समाजसेवियों के प्रयास से आई राहत, मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने निभाई अहम भूमिका

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 12, 2025
in पंजाब

फाज़िल्का ज़िले में हालिया बाढ़ ने आम जनता को गहराई से प्रभावित किया है। पानी के बहाव और लगातार बरसात ने गाँवों और पंचायतों को पानी में डुबो दिया, जिससे ग्रामीण इलाकों में लोगों को सबसे अधिक परेशानियां झेलनी पड़ी। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों पर पंजाब सरकार ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए चौबीसों घंटे काम शुरू किया है। इस आपदा के दौरान मान सरकार और समाजसेवी संगठनों ने मिलकर राहत कार्य को गति देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

फाज़िल्का विधानसभा क्षेत्र के अंदर कुल 12 गाँव और 20 पंचायतें पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आई है। खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो गई और साधारण घरों के साथ-साथ सड़कों को भी भारी नुकसान पहुँचाया है। स्थानीय विधायक नरेंद्र पाल सिंह स्वयं प्रभावित इलाको का दौरा किया और हर स्तर पर प्रशासन को दिशा-निर्देश देकर, राहत कार्य में उन्होंने काफी तेज़ी से सब संभाला और लोगों को तुरंत मदद भी दी।

पंजाब के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने फाज़िल्का ज़िले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और भारी बारिश और बढ़ते जलस्तर से जूझ रहे परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री भी प्रदान की। मंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें सामान्य स्थिति बहाल करने में सरकार के निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। राहत अभियान के तहत खाने के पैकेट, दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुएं दी गई।कई गाँवों के जलमग्न होने और कृषि भूमि खराब होने के कारण, राज्य सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता और दीर्घकालिक पुनर्वास प्रदान करने के प्रयास तेज़ कर दिए है।

स्वास्थ्य सेवाओं को प्रशासन की ओर से प्राथमिकता दी गई है क्योंकि बाढ़ के बाद बीमारियाँ तेज़ी से फैलने का खतरा रहता है। इसी को देखते हुए ज़िले में चौबीस घंटे सक्रिय रहने वाली आठ मेडिकल टीमों को तैनात किया गया है। ये टीमें गाँव-गाँव जाकर मरीज़ों को दवाइयाँ और ज़रूरी इलाज उपलब्ध करवा रही है। इतना ही नहीं, राहत कैंपों में 26 अतिरिक्त मेडिकल टीमें लगातार लोगों की देखभाल कर रही है, ताकि कोई भी परिवार स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रह सके।

बाढ़ के बीच कई दुखद घटनाएं भी सामने आई लेकिन प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेकर हालात संभाले। एक इलाके में दीवार गिरने से चार लोग घायल हुए थे, जिन्हे तुरंत अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध करवाया गया। इसी तरह करंट लगने की घटना भी हुई, लेकिन समय पर लोगों की सतर्कता से पीड़ित को बचा लिया गया। एक बच्चा फिसलकर पानी में गिर पड़ा और उसकी तबीयत बिगड़ गई थी, लेकिन एंबुलेंस की मदद से उसे भी इलाज समय पर उपलब्ध कराया गया और उसकी जान बचाई जा सकी।
प्रभावित इलाकों में बाढ़ के दौरान चार महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी भी करवाई गई है। इनमें से एक महिला आज भी स्लेमपुर राहत कैंप में रह रही है, जहाँ माँ और नवजात दोनों पूरी तरह सुरक्षित है। यह प्रशासन के त्वरित रेस्क्यू और मेडिकल टीमों के अथक प्रयासों का परिणाम है कि संकटकालीन परिस्थितियों के बावजूद माताओं और बच्चों को सुरक्षित रखा जा सका।

बाढ़ प्रभावित परिवारों तक आवश्यक वस्तुएँ पहुँचाना भी प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती थी। भारी पानी और बेकार रास्तों के बावजूद लगातार प्रयासों से करीब 3800 परिवारों तक एक ही राउंड में राशन और आवश्यक सामग्री पहुँचा दी गई। इससे लोगों को भोजन और राहत दोनों मिल पाए, जिसके चलते दहशत और बेचैनी की स्थिति में भी उन्हें राहत महसूस हुई।

इस संकट की घड़ी में मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने भी सराहनीय योगदान दिया। उन्होंने स्वयं राहत कार्यों की कमान संभाली और प्रभावित गाँवों का दौरा कर लोगों तक मदद पहुँचाई। वे केवल राशन और दवाइयाँ बाँटने तक सीमित नहीं रहे बल्कि क्षेत्र के युवाओं को भी इस सेवा कार्य में जुटाया, जिससे राहत कार्यों में तेज़ी आई। उनकी यह पहल न केवल प्रशासन को सहयोग करने वाली रही बल्कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भी बड़ी राहत लेकर आई।

सरकार और समाजसेवियों के ये संयुक्त प्रयास बताते है कि जब कठिन परिस्थितियाँ सामने आती है, तो प्रशासनिक ताक़त और सामाजिक सहयोग साथ मिलकर बड़ी से बड़ी आपदा से निपट सकते है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार दिन-रात काम कर रही है और ज़मीनी स्तर पर अधिकारी हर समस्या पर नज़र बनाए हुए है। ऐसे में फाज़िल्का के लोग धीरे-धीरे सामान्य जीवन की ओर लौट रहे है और उम्मीद कर रहे है कि यह संकट भी अब जल्द ही पीछे छूट जाएगा।

Previous Post

पंजाब के साथ सौतेली माँ जैसा सुलूक, सिर्फ़ 1600 करोड़ देकर PM मोदी ने पंजाबियों के ज़ख़्मों पर छिड़का नमक

Next Post

भाजपा-कांग्रेस की झूठ की जुगलबंदी बेनक़ाब,पंजाब सरकार ने SDRF का डेटा जारी कर बताया, 2022 से अब तक सिर्फ 1,582 करोड़ ही मिले!

Related News

पंजाब

चंडीगढ़ को लेकर रहेंगे, चाहे एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़े: गणतंत्र दिवस पर CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

January 26, 2026
पंजाब

पंजाब पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: विदेश में बैठे 61 गैंगस्टर रडार पर, सबसे ज्यादा USA में छिपे; जानें पूरी लिस्ट

January 24, 2026
पंजाब

पंजाब में दहला रेलवे ट्रैक: फतेहगढ़ साहिब में जोरदार धमाका, 12 फीट लंबी पटरी उड़ी; गणतंत्र दिवस पर बड़ी साजिश की आशंका

January 24, 2026
पंजाब

गुरसिमरन सिंह मंड को रॉकेट लांचर व हैंड ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी, पढ़ें पूरा मामला

October 30, 2025
पंजाब

पंजाब को मिला देश का नया Industrial Capital का दर्जा, मान सरकार की नीतियों से पंजाब बनेगा अब भारत का नया Manufacturing Destination

October 30, 2025
पंजाब

टोल टैक्स से मिलेगी मुक्ति! पंजाब का ये टोल प्लाजा अब होने जा रहा बंद, यात्रियों के लिए बड़ी राहत

October 28, 2025
Next Post

भाजपा-कांग्रेस की झूठ की जुगलबंदी बेनक़ाब,पंजाब सरकार ने SDRF का डेटा जारी कर बताया, 2022 से अब तक सिर्फ 1,582 करोड़ ही मिले!

फॉलो करें

0 1 7 1 3 7
Users Today : 8
Total Users : 17137
Views Today : 9
Total views : 30261
Who's Online : 0
Server Time : May 31, 2026 2:31 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.