

देवास।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की राष्ट्रीय महामंत्री साधना सेठी द्वारा देवास जिले के बेडगांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपस्थित छोटे-छोटे मासूम बच्चों के बीच तिल के लड्डू, टॉफी, बिस्किट एवं कुरकुरे वितरित किए। इस सेवा कार्य से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी और सभी बच्चे अत्यंत प्रसन्न नजर आए।
इस अवसर पर श्रीमती साधना सेठी ने भावुक होते हुए कहा—
“इन छोटे मासूम और गरीब बच्चों की सेवा करके मुझे अत्यंत आत्मिक संतोष प्राप्त हुआ। बच्चे देश का भविष्य हैं, अतः संगठन को चाहिए कि इन पर विशेष ध्यान दे और इनके पोषण, शिक्षा व संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करे।”
वहीं, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा—
“भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट सदैव समाज के कमजोर वर्ग, विशेषकर बच्चों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। साधना सेठी जी द्वारा किया गया यह सेवा कार्य संगठन की मूल भावना को दर्शाता है।”
इस कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी इस मानवीय पहल की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे सेवा कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं तथा जनसेवा के प्रति लोगों को प्रेरित करते हैं।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट आगे भी बच्चों, महिलाओं, वृद्धजनों एवं पीड़ित वर्गों के अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर सेवा कार्य करता रहेगा।
















Users Today : 6
Total Users : 17230
Views Today : 7
Total views : 30387
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 12:26 pm