रतलाम। शहर के थाना स्टेशन रोड क्षेत्र अंतर्गत जैन कॉलोनी में रविवार शाम बेखौफ बदमाशों ने लूट की एक वारदात को अंजाम दिया। शाम करीब 6:30 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपटने का प्रयास किया। घटना के समय हमलावरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट और मास्क का सहारा लिया था।
स्केटिंग करा रही महिला को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, जैन कॉलोनी महलवाड़ा निवासी प्रिया छाजेड़ अपनी 9 वर्षीय बेटी वियाना को कॉलोनी में ही स्केटिंग कराने लेकर गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट पहने हुए था, जबकि पीछे बैठे उसके साथी ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। बदमाशों ने प्रिया के गले में पहनी सोने की चेन पर झपट्टा मारा।
झपटमारी में टूटा चेन का पेंडल, आरोपी फरार
लुटेरों के साथ हुई इस झमाझम में सोने की चेन टूटकर पीड़िता के हाथ में ही रह गई, लेकिन चेन का पेंडल और नाका बदमाशों के हाथ लग गया। बताया जा रहा है कि छीने गए पेंडल और नाके का वजन लगभग छह ग्राम है। वारदात के बाद दोनों आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गए। उल्लेखनीय है कि पीड़िता प्रिया के पति श्रेंकी छाजेड़ शहर के प्रतिष्ठित सराफा व्यापारी हैं और चांदनी चौक क्षेत्र में ‘छाजेड़ मोती ज्वेलर्स’ का संचालन करते हैं।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही थाना स्टेशन रोड पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों के हुलिए की पहचान कर रही है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
















Users Today : 12
Total Users : 17236
Views Today : 13
Total views : 30393
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 2:50 pm