Tuesday, September 22, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर में डोल ग्यारस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, जानें वैकल्पिक मार्ग बागली में नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, चार महिला आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिर... मध्यरात्रि में देवास पुलिस की सघन निगरानी—533 वाहनों की चेकिंग, 03 संदिग्ध मोटरसाइकिलें सत्यापन हेतु... मध्यप्रदेश में IHRCT ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी सुभाष चंद्र दुबे बने प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को उज... डायल-112 एवं बागली पुलिस की तत्परता से टावर पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतारा देवास जिले के सतवास थाने में IHRCT टीम का आत्मीय स्वागत, टीम ने की भगवान श्री गणेश जी की प्रथम आरती जबलपुर की महत्वपूर्ण बैठक मेँ जन जागरूकता एवं सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने पर दिया जोर सीएम डॉ मोहन यादव गांधीसागर वन्य अभ्यारण्य पहुंचे ।

गोवा में BJP सरकार के खिलाफ एक्शन में AAP, पार्टी ने किया ‘नहीं चाहिए बीजेपी का गुंडाराज’ अभियान का आगाज

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 27, 2025
in देश

गोवा की राजनीति में आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार एक्शन में दिख रही है. AAP ने आज शनिवार को ऐलान करते हुए कहा कि राज्य को डर, अराजकता और गुंडाराज से मुक्त कराना ही पार्टी का अगला लक्ष्य है. ‘गोवा को बीजेपी का गुंडाराज नहीं चाहिए’ नाम के राज्यव्यापी अभियान के ज़रिए AAP ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार को सीधी चुनौती दे रही है. यह सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर उस गोवावासी की आवाज है जो आज अपने यहां शांति, सुरक्षा और न्याय चाहता है.

पार्टी का कहना है कि गोवा कभी शांति, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक हुआ करता था. लेकिन बीजेपी के शासनकाल में यहां पर हालात तेजी से बदल गए. अपराध तेजी से बढ़े हैं, लोग डर में जी रहे हैं. गोवा पुलिस के आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि पिछले 6 सालों में गंभीर अपराधों में 38 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है. 2017 में जहां प्रदेश में करीब 2,900 केस दर्ज हुए थे, वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 4 हजार से अधिक (4,050) तक पहुंच गई. महिलाओं के खिलाफ अपराधिक मामलों में भी 40 फीसदी से अधिक का इजाफा हुआ है. पिछले एक साल में ही 120 से ज्यादा हत्या या हत्या की कोशिश, 350 से अधिक महिलाओं पर हमले, और 800 से अधिक चोरी-लूट के मामले दर्ज किए गए हैं.

‘बीजेपी राज में डर और असुरक्षा की भावना’

बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए पार्टी ने कहा, “ये आंकड़े सिर्फ संख्या नहीं हैं, बल्कि बीजेपी के शासनकाल में हर आम गोवावासी के डर और असुरक्षा की सच्चाई है. रामा कंकोनकर जैसे सामाजिक कार्यकर्ता पर दिनदहाड़े हमले और 2 सालों में 250 से अधिक कार्यकर्ताओं पर हमलों ने यह साबित कर दिया है कि राज्य में अब कानून नहीं, बल्कि बीजेपी नेताओं और उनके गुंडों की चल रही है.

आम आदमी पार्टी का कहना है कि बीजेपी की राजनीति सिर्फ डर पर नहीं टिकी है, बल्कि वह राज्य की जमीन और पहचान को भी बेच रही है. सरकारी आंकड़े यह बताते हैं कि पिछले कुछ सालों में 3,200 एकड़ से अधिक सरकारी और सामुदायिक जमीन प्राइवेट कंपनियों और बिल्डरों को सौंप दी गई. इनमें से कई सौदे बिना स्थानीय लोगों की सहमति के ही कर लिए गए. अरविंद केजरीवाल की पार्टी का आरोप है कि बीजेपी विकास के नाम पर गोवा को बेच रही है, और जो भी इस लूट के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे धमकाया जा रहा है.

गोवा में अब डर नहीं जनराज चलेगाः AAP

शिक्षा व्यवस्था की नाकामी पर भी बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए AAP ने कहा, “बीजेपी की नाकामी सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है बल्कि सड़कों से लेकर स्कूलों तक हर बुनियादी सुविधा भी बदहाल हालत में हैं. राज्य की 72 फीसदी सड़कें मरम्मत मांग रही है, और हर बारिश में कई इलाकों की सड़कें झील में बदल जाती हैं. पार्टी ने पहले ही सड़कों की बदहाली को मुद्दा बनाया था. जनता ने इसका समर्थन भी किया, अब तक 50 हजार से अधिक लोग सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर कर चुके हैं.

सत्ता में बदलाव की बात करते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा, “अब गोवा के लोग यह तय कर चुके हैं, अब डर नहीं जनराज चलेगा. यह चुनाव किसी पार्टी का नहीं, बल्कि गोवा के भविष्य का है. एक ओर बीजेपी है, जो डर, जमीन की लूट और गुंडाराज के सहारे सत्ता में बने रहना चाहती है. जबकि AAP शांति, कानून, पारदर्शिता और जनता की ताकत से गोवा को फिर से सुरक्षित और गौरवशाली राज्य बनाना चाहती है. पार्टी ने कहा कि गोवा की जनता अब चुप नहीं बैठना चाहती. वह चाहती है कि आने वाली पीढ़ियों को डर नहीं, हक और सुरक्षा की विरासत मिले.

AAP ने बदलाव की बात करते हुए कहा, “अब यहां पर गुंडाराज नहीं चलेगा, जनता का राज चलेगा आम आदमी पार्टी का यह अभियान महज राजनीतिक आंदोलन नहीं, बल्कि हर गोवावासी की जनभावना बन चुका है. यही जनभावना बीजेपी की सत्ता के डर को तोड़कर गोवा की नई दिशा तय करेगी.

 

Previous Post

भड़काऊ, भ्रामक और राष्ट्रविरोधी भाषण दिया, अभिनेता प्रकाश राज पर लगा आरोप, दिल्ली पुलिस करेगी जांच

Next Post

लेह हिंसा के बाद लद्दाख के उपराज्यपाल से मिले नॉर्दन कमान के हेड, हालात पर हुई चर्चा

Related News

देश

झारखंड में ओवैसी का मास्टरस्ट्रोक: पूर्व विधायक अकील अख्तर AIMIM में शामिल, संथाल परगना में मजबूत होगी पार्टी

January 25, 2026
देश

सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे ने पत्नी को गोली मारकर की खुदकुशी, रसूखदार परिवार में खूनी खेल से मचा हड़कंप

January 22, 2026
देश

भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ी, 55 देशों में वीज़ा-फ्री यात्रा

January 15, 2026
देश

ED कार्रवाई पर भड़की TMC, अमित शाह के ऑफिस के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन

January 9, 2026
देश

अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट का यू-टर्न, अपने ही फैसले पर लगाई रोक

December 29, 2025
देश

कुलदीप सेंगर की छोटी बेटी इशिता की प्रतिक्रिया, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दुख जताया

December 29, 2025
Next Post

लेह हिंसा के बाद लद्दाख के उपराज्यपाल से मिले नॉर्दन कमान के हेड, हालात पर हुई चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)