Tuesday, September 22, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर में डोल ग्यारस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, जानें वैकल्पिक मार्ग बागली में नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, चार महिला आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिर... मध्यरात्रि में देवास पुलिस की सघन निगरानी—533 वाहनों की चेकिंग, 03 संदिग्ध मोटरसाइकिलें सत्यापन हेतु... मध्यप्रदेश में IHRCT ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी सुभाष चंद्र दुबे बने प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को उज... डायल-112 एवं बागली पुलिस की तत्परता से टावर पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतारा देवास जिले के सतवास थाने में IHRCT टीम का आत्मीय स्वागत, टीम ने की भगवान श्री गणेश जी की प्रथम आरती जबलपुर की महत्वपूर्ण बैठक मेँ जन जागरूकता एवं सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने पर दिया जोर सीएम डॉ मोहन यादव गांधीसागर वन्य अभ्यारण्य पहुंचे ।

लेह हिंसा के बाद लद्दाख के उपराज्यपाल से मिले नॉर्दन कमान के हेड, हालात पर हुई चर्चा

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 27, 2025
in देश

लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने, राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर बीते 24 सितंबर को लेह में भीषण हिंसा भड़क गई थी. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई. हिंसा के चलते हालात बेहद खराब हो गए थे. इस बीच शनिवार (27 सितंबर) को भारतीय सेना की उत्तरी कमान के जनरल (GOC-in-C) प्रतीक शर्मा ने लद्दाख के उपराज्यपा से मुलाकात की.

लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता से मुलाकात कर लेह की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की. इस दौरान समग्र सुरक्षा परिदृश्य, क्षेत्र में उभरती चुनौतियों और शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए नागरिक प्रशासन और सशस्त्र बलों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बातचीत की गई. बैठक में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयारी और तालमेल के महत्व पर बल दिया गया.

राज्यपाल ने की सेना की भूमिका की सराहना

इस दौरान उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने सीमाओं की सुरक्षा और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सेना की भूमिका की सराहना की. वहीं जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ प्रतीक शर्मा ने केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा और अखंडता के लिए सेना की प्रतिबद्धता पर जोर दिया.

बैठक में ये लोग भी थे मौजूद

लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने 1 मई को उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) का पदभार ग्रहण किया था. इस बैठक में उत्तरी सेना कमांडर जनरल प्रतीक शर्मा के अलावा, जीओसी 14 कोर, मेजर जनरल दलबीर सिंह (एमजीजीएस उत्तरी कमान) और कर्नल विकास वशिष्ठ (उत्तरी सेना कमांडर के उप सैन्य सलाहकार) भी शामिल थे.

हिंसा में 4 लोगों की मौत

लेह में 24 सितंबर प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी. वहीं 22 पुलिस वालों के साथ 59 लोग जख्मी हो गए थे. प्रदर्शनकारी छात्रों ने बीजेपी ऑफिस में आग लगा दी थी. साथ ही पुलिस पर पत्थरबाजी की और CRPF की गाड़ी में आग लगा दी थी. हालात बेहद खराब हो गए थे. सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया साथ ही फायरिंग की. कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए लेह शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ा.

पुलिस ने सोनम वांगचुक को किया गिरफ्तार

लद्दाख हिंसा मामले में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस ने बीते शुक्रवार (26 सितंबर) को लेह से गिरफ्तार कर राजस्थान के जोधपुर शिफ्ट कर दिया है. वांगचुक पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोनम वांगचुक पर लद्दाख में प्रदर्शन कर रहे युवाओं को उकसाने का आरोप लगाया है. लेह पुलिस के मुताबिक 24 सितंबर को प्रदर्शनकारियों को हिंसा के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने सोनम वांगचुक के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की थीं, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई. इस बीच एहतियात के तौर पर लेह में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है.

Previous Post

गोवा में BJP सरकार के खिलाफ एक्शन में AAP, पार्टी ने किया ‘नहीं चाहिए बीजेपी का गुंडाराज’ अभियान का आगाज

Next Post

ये बीजेपी की सरकार है, यहां नहीं चलने वाला… I love Muhammad पर बृजभूषण ने दी चेतावनी

Related News

देश

झारखंड में ओवैसी का मास्टरस्ट्रोक: पूर्व विधायक अकील अख्तर AIMIM में शामिल, संथाल परगना में मजबूत होगी पार्टी

January 25, 2026
देश

सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे ने पत्नी को गोली मारकर की खुदकुशी, रसूखदार परिवार में खूनी खेल से मचा हड़कंप

January 22, 2026
देश

भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ी, 55 देशों में वीज़ा-फ्री यात्रा

January 15, 2026
देश

ED कार्रवाई पर भड़की TMC, अमित शाह के ऑफिस के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन

January 9, 2026
देश

अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट का यू-टर्न, अपने ही फैसले पर लगाई रोक

December 29, 2025
देश

कुलदीप सेंगर की छोटी बेटी इशिता की प्रतिक्रिया, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दुख जताया

December 29, 2025
Next Post

ये बीजेपी की सरकार है, यहां नहीं चलने वाला… I love Muhammad पर बृजभूषण ने दी चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)