Saturday, June 6, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

असाधारण साहस की मिसाल: आगरा के अजय राज को मिला पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 27, 2025
in आगर

चंबल नदी में मगरमच्छ से पिता की जान बचाने वाले अजय राज के साहस और सूझबूझ को देश ने सलाम किया है। अजय जानता था कि मगरमच्छ उससे कई गुना ताकतवर है और पल भर में जान ले सकता है, लेकिन फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी। लाठी से लगातार वार कर उसने पहले मगरमच्छ के मुंह और फिर आंखों को निशाना बनाया, जिससे पिता की जान बच सकी।

अजय के इसी साहसिक कार्य के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उसे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025 (साहस श्रेणी) से सम्मानित किया। यह पुरस्कार 25 जुलाई को मगरमच्छ के हमले से पिता को बचाने के लिए दिया गया। सम्मान के तहत अजय को मेडल, प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये प्रदान किए गए। पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अजय को बधाई दी।

चंबल नदी में हुआ था हादसा

झरनापुरा, बासौनी बाह निवासी वीरभान उर्फ बंटू 25 जुलाई 2025 की दोपहर करीब दो बजे चंबल नदी किनारे बकरियां चरा रहे थे। उनके साथ उनका 10 वर्षीय बेटा अजय राज भी मौजूद था। पानी भरने के दौरान मगरमच्छ ने वीरभान का दायां पैर पकड़ लिया और गहरे पानी की ओर खींचने लगा।

पिता की आवाज सुनते ही अजय लाठी लेकर नदी में कूद पड़ा। उसने पहले मगरमच्छ के मुंह पर करीब 10 वार किए। जब पकड़ नहीं छूटी तो उसने चतुराई दिखाते हुए आंखों पर लगातार पांच वार किए। आंखों में चोट लगते ही मगरमच्छ घबरा गया और पैर छोड़कर भाग गया।

प्रशासन और नेताओं ने सराहा साहस

अजय ने पिता को सहारा देकर सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। इस बहादुरी की हर ओर सराहना हुई। जिला प्रशासन ने अगस्त में अजय का नाम प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए भेजा था। जांच के बाद नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने उसे सम्मानित किया, जहां उसकी साहसिक कहानी भी सुनाई गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अजय ने अदम्य साहस, त्वरित बुद्धि और अद्भुत धैर्य का परिचय दिया है। यह साहस देशभर के बच्चों के लिए प्रेरणा है।

कक्षा चार का छात्र है अजय

अजय राज प्राथमिक विद्यालय कुंवरखेड़ा में कक्षा चार का छात्र है। पुरस्कार मिलने के बाद गांव में खुशी का माहौल है। छह साल पहले अजय की मां आरती देवी का बीमारी से निधन हो गया था। उसकी बड़ी बहन काजल और छोटा भाई कुशाल हैं। पूरे परिवार को अजय के साहस पर गर्व है।

Previous Post

स्केटिंग प्रतियोगिता में हादसा, ग्वालियर में दरार वाले ट्रैक पर हुई लापरवाही

Next Post

देश में फिर अव्वल रहा भोपाल एयरपोर्ट, खजुराहो भी पहले स्थान पर

Related News

आगर

ताजमहल में तिरंगा फहराकर लगाए भारत माता के नारे, Republic Day पर वीडियो वायरल होने के बाद ASI और पुलिस ने शुरू की जांच

January 26, 2026
आगर

330 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹34.20 लाख की मशरुका जब्त कोतवाली आगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

January 20, 2026
आगर

आगरा में कलेजा चीर देने वाला हादसा: कमर में साड़ी बांधकर कुएं में उतरा मासूम, वजन बढ़ते ही फटी साड़ी और डूबने से मौत

January 20, 2026
आगर

ड्रग कांड का फरार मास्टरमाइंड भाजपा नेता राहुल आंजना गिरफ्तार

January 19, 2026
आगर

आज ताज महल में कव्वाली और अब तक की सबसे लंबी चादर चढ़ाई जाएगी

January 16, 2026
आगर

हिंदू महासभा का ताजमहल ज्ञापन: उर्स नहीं, शिव तांडव होगा

January 13, 2026
Next Post

देश में फिर अव्वल रहा भोपाल एयरपोर्ट, खजुराहो भी पहले स्थान पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 7 2 2 8
Users Today : 4
Total Users : 17228
Views Today : 4
Total views : 30384
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 7:12 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.