Saturday, June 6, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

हाईवे पर हाहाकार: बस ने ईको वैन को रौंदा, वैन के उड़े परखच्चे, पीलीभीत के तीन युवकों ने तोड़ा दम, 10 घायल

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 18, 2025
in उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक ईको वैन सामने से आ रही बस से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया. हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

शनिवार देर रात की घटना है. हादसे की खबर मिलते ही भुता थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. रात का अंधेरा था, चारों ओर सन्नाटा. फायर टीम ने टॉर्च की रोशनी में राहत कार्य शुरू किया. ईको का दरवाजा कटर से धीरे-धीरे काटा गया, ताकि अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सके. करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया.

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मंजर इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप गई. ईको के टुकड़े चारों ओर बिखरे पड़े थे. तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. जब उनके शवों को सफेद चादरों में लपेटकर एंबुलेंस में रखा गया तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं. कोई चुपचाप खड़ा था, तो कोई दहाड़ मारकर रो पड़ा. पुलिस का कहना है मृतक तीनों मजदूर मथुरा से पीलीभीत अपने गांव दीपावली मानने जा रहे थे.

पीलीभीत के तीन युवकों की मौत

हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक पीलीभीत जिले के रहने वाले थे. मृतकों की पहचान राकेश पुत्र विजय बहादुर (ग्राम खगड़िया), गौरव पुत्र सियाराम (ग्राम लहुआ, थाना देवरिया) और जितेंद्र पुत्र मनुराम (ग्राम खदेवा खुर्रा, थाना बिलसंडा) के रूप में हुई है. राकेश ईको वैन का चालक था और वह बरेली से बीसलपुर की ओर सवारियां लेकर जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही बस (नंबर UP 14 GT 2864) से आमने-सामने टक्कर हो गई.

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे की खबर मिलते ही तीनों गांवों में मातम फैल गया. परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. मां की आंखों में आंसू थम नहीं रहे, वहीं पिता और भाई बदहवास हालत में हैं. किसी को यकीन नहीं हो रहा कि उनके बेटे अब कभी घर नहीं लौटेंगे.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ. बताया गया कि ईको चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था और ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रही बस से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ईको के परखच्चे उड़ गए. कई यात्री अंदर फंस गए जिन्हें निकालने में फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

हादसे के बाद बीसलपुर रोड पर अफरा-तफरी मच गई. राहगीरों ने तुरंत पुलिस और फायर यूनिट को सूचना दी. मौके पर फायर अधिकारी एसआई उदयराज अपनी टीम के साथ पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. टीम ने तकनीकी उपकरणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भेजा.

फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 2 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया. टीम की तत्परता की हर तरफ सराहना हो रही है. उन्होंने अंधेरे और खतरनाक हालात में भी यात्रियों को निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी. पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है.

भुता थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और ओवरटेक करने का प्रयास रहा. फिलहाल सभी घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

घरों में पसरा मातम, आंखों में आंसू

पीलीभीत के जिन तीन परिवारों के घरों से उनके बेटे निकले थे, वे अब वापस नहीं आएंगे. हर तरफ मातम पसरा है. किसी की मां अपने बेटे की तस्वीर से लिपटकर रो रही है तो किसी के छोटे बच्चे पिता को पुकार रहे हैं. यह हादसा सिर्फ तीन परिवारों की नहीं, बल्कि पूरे इलाके की आंखें नम कर गया है.

Previous Post

पठान ने की मस्जिद की तारीफ़, BJP ने किया ‘करेक्शन’: ‘अदीना मस्जिद’ को ‘आदिनाथ मंदिर’ बताने पर सियासी बवाल

Next Post

दिल्ली में हाहाकार! त्योहारी रश के कारण सड़कों पर रेंगती रही रफ्तार, यात्री घंटों जाम में फंसे

Related News

उत्तरप्रदेश

प्रतापगढ़ में कोहराम: कुआं खोदते समय भरभराकर गिरी मिट्टी, मलबे में दबे 4 मजदूर; एक ने तोड़ा दम

January 25, 2026
उत्तरप्रदेश

जोरदार धमाके से दहला इलाका: 10 दुकानों में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक फैला मलबा; लाखों का सामान जलकर खाक

January 24, 2026
उत्तरप्रदेश

बिल्डर निर्मल सिंह की बढ़ी मुश्किलें: इंजीनियर की मौत मामले में पुलिस ने दी दबिश, वारंट जारी होते ही हुआ फरार!

January 23, 2026
उत्तरप्रदेश

गाजियाबाद: पति की जीभ काटने वाली पत्नी के बिगड़े बोल- ‘नामर्द है वो, बाहर आते ही…’, जेल जाने का भी नहीं पछतावा!

January 23, 2026
उत्तरप्रदेश

बरेली में दलित युवक की हत्या से भारी बवाल, हाईवे जाम कर प्रदर्शन; छावनी में तब्दील हुआ इलाका

January 21, 2026
उत्तरप्रदेश

राजा भैया और भानवी सिंह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट को दिया 4 महीने का अल्टीमेटम

January 19, 2026
Next Post

दिल्ली में हाहाकार! त्योहारी रश के कारण सड़कों पर रेंगती रही रफ्तार, यात्री घंटों जाम में फंसे

फॉलो करें

0 1 7 2 3 6
Users Today : 12
Total Users : 17236
Views Today : 13
Total views : 30393
Who's Online : 1
Server Time : June 6, 2026 2:17 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.