Tuesday, September 22, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
बागली मोखा पिपलिया में गूंजे रामदेव जी और तेजाजी महाराज के जयकारे, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु तेजा दशमी पर अरलावदा में निकली भव्य शोभायात्रा इंदौर में डोल ग्यारस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, जानें वैकल्पिक मार्ग बागली में नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, चार महिला आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिर... मध्यरात्रि में देवास पुलिस की सघन निगरानी—533 वाहनों की चेकिंग, 03 संदिग्ध मोटरसाइकिलें सत्यापन हेतु... मध्यप्रदेश में IHRCT ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी सुभाष चंद्र दुबे बने प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को उज... डायल-112 एवं बागली पुलिस की तत्परता से टावर पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतारा

ग्वालियर विधानसभा में बिजली चोरी का संकट, मंत्री के क्षेत्र में 62% रिकॉर्ड लाइन लॉस

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 23, 2025
in ग्वालियर, मध्यप्रदेश

ग्वालियर। प्रदेशभर में बिजली चोरी रोकने व सबसे ज्यादा बिल वसूली का दावा करने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के क्षेत्र में ही बिजली कंपनी को सबसे ज्यादा नुकसान भुगतना पड़ रहा है। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में चोरी से आधी बिजली जलने से लाइन लास 62.88 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

इसका खामियाजा कहीं न कहीं उन उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है जो ईमानदारी से बिजली जलाकर बिल भरते हैं। जबकि बिजली कंपनियां हर टैरिफ पिटीशन में लाइन लास का हवाला देती है और टैरिफ बढ़ाकर अपना घाटा पूरा करती है। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने लाइन लास कम करने दो योजना के तहत उपभोक्ताओं के घर के बाहर मीटर लगाए। साथ ही आम तारों की जगह आर्मड केबिल बिछाई। लेकिन बिजली चोरों ने इस व्यवस्था को भी फेल कर दिया।

ट्रांसफार्मर व पोलों पर केबिलों में कट लगाकर चोरी की जा रही है। वहीं मीटरों में सर्किट लगाकर उन्हें धीमा किया जा रहा है। शहर वृत्त के चार डिवीजन में सबसे ज्यादा लाइन लास उत्तर संभाग में है। इसके बाद पूर्व और दक्षिण संभाग आते हैं।ग्वालियर विधानसभा में सबसे ज्यादा चोरीशहर में सबसे ज्यादा बिजली चोरी वाला क्षेत्र ग्वालियर विधानसभा है। यहां लाइन लास 62.88 प्रतिशत है। सबसे कम लास सेंट्रल संभाग में है।

नगर संभाग पूर्व व दक्षिण में भी लास काफी है। इन संभागों के बाहरी क्षेत्रों में चोरी अधिक है। यहां अवैध कालोनियां हैं, जहां लाइनें ही नहीं हैं। लोग बांस-बल्लियों पर तार डालकर घरों तक बिजली लाए हैं। मोबाइल टार्च की रोशनी में करना पड़ रहा उपचारऊर्जा मंत्री भले ही बिजली संकट नहीं मान रहे हैं, लेकिन बिजली कटौती के चलते अस्पतालों में मोबाइल टार्च की रोशनी में उपचार तक करना पड़ रहा है।

इतना ही नहीं 13 दिसंबर को महाराज बाड़ा पर टाउन हाल में तानसेन समारोह के एक कार्यक्रम में बिजली गुल हो गई। जिससे मोबाइल टार्च की रोशनी में कार्यक्रम आयोजित करना पड़ा। बिजली गुल होने का कारण 33 केवी लाइन में फाल्ट होना बताया गया था।मालनपुर में कारखानों को झेलना पड़ रही कटौती मालनपुर सब स्टेशन में 40 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने के चलते यहां के कारखानों को अब कटौती का सामना करना पड़ रहा है। जिससे उत्पादन गिरा है।

बिजली का संकट फिलहाल टलने की स्थिति में नहीं है क्योंकि यहां पहुंचने वाले नए ट्रांसफार्मर को बदलने में दस से 12 दिन का समय लगेगा। शहर वृत्त में लाइन लाससंभाग लाइन लाससेंट्रल 18.94 प्रतिशतदक्षिण 39.02 प्रतिशतपूर्व 44.63 प्रतिशतउत्तर 62.88 प्रतिशतशहर वृत्त कुल लाइन लास: 44.76 प्रतिशतइनका कहना है बिजली चोरी व नुकसान के मामले में पहले की अपेक्षा स्थिति सुधरी है। जिन क्षेत्रों में कम राजस्व आया है वहां वसूली और चोरी रोकने ज्यादा फोकस किया जा रहा है।

Previous Post

कब्रिस्तान बताई गई JU की जमीन, प्रशासनिक कार्रवाई में मचा हंगामा

Next Post

मौत के मुहाने से बचा मरीज, AIIMS Bhopal के डॉक्टरों ने महाधमनी की जटिल सर्जरी कर नया जीवन दिया

Related News

देवास

बागली मोखा पिपलिया में गूंजे रामदेव जी और तेजाजी महाराज के जयकारे, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 22, 2026
देवास

तेजा दशमी पर अरलावदा में निकली भव्य शोभायात्रा

September 22, 2026
देवास

बागली में नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, चार महिला आरोपी गिरफ्तार

September 21, 2026
देवास

ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार

September 21, 2026
देवास

मध्यरात्रि में देवास पुलिस की सघन निगरानी—533 वाहनों की चेकिंग, 03 संदिग्ध मोटरसाइकिलें सत्यापन हेतु थानों पर खड़ी

September 21, 2026
बागली

डायल-112 एवं बागली पुलिस की तत्परता से टावर पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतारा

September 21, 2026
Next Post

मौत के मुहाने से बचा मरीज, AIIMS Bhopal के डॉक्टरों ने महाधमनी की जटिल सर्जरी कर नया जीवन दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)