Saturday, June 6, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने टेलीग्राम के जरिये शेयर मार्केट में निवेश कर लाभ दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले पाँच शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार व भेजा जेल

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 16, 2026
in देवास

लोकेशन देवास

दिनांक – 16.01.2026*

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने टेलीग्राम के जरिये शेयर मार्केट में निवेश कर लाभ दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले पाँच शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार व भेजा जेल

➢ साइबर ठगों के ‘डिजिटल साम्राज्य’ पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस का वज्रप्रहार; 05 शातिर गिरफ्तार।
➢ अदृश्य अपराधियों की दृश्य शामत: तकनीकी जाल में उलझे टेलीग्राम के लुटेरे।
➢ “साइबर स्पेस में छिपे चेहरे अब बेनकाब, औद्योगिक क्षेत्र पुलिस करेगी पाई-पाई का हिसाब।”
➢ साइबर अपराध मुक्त देवास की ओर बढ़ते कदम: पुलिस की मुस्तैदी से न्याय हुआ त्वरित।
➢ ‘साइबर सुरक्षित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करते हुए औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने तकनीकी आधुनिकता और त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।

संक्षिप्त विवरण – दिनांक 08.01.2026 को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को जरिये मुखबिर विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि होटल श्री जी गंगानगर देवास में कुछ लोग रुके हुए हैं जो साइबर फ्रॉड से संबंधित हो सकते हैं। उक्त सूचना को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने तत्काल संज्ञान में लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा उक्त साइबर फ्रॉड से संबंधित संदिग्धों को चेक करने के आदेश दिये गये थे, जिस पर से श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जयवीरसिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल द्वारा उक्त साइबर फ्रॉड संदिग्धों को चेक करने हेतु थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को निर्देशित कर एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा होटल श्री जी गंगानगर देवास में त्वरित दबिश दी जाकर साइबर फ्रॉड से संबंधित पाँच शातिर संदिग्धों मुनेश्वर उर्फ मनीष सेन, पीयूष बिल्लोरे, शुभम जोशी, आशीष जैन उर्फ गोलू व गौरव जैन को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तथा उनके बैंक स्टेटमेंट खंगाले गये तो उनमें करोड़ों का ट्रांजेक्शन प्राप्त हुआ। आरोपीगण ने पूछताछ पर बताया कि वे अपनी आइडेंटिटी छुपाकर टेलीग्राम के जरिये भोले-भाले लोगों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाभ दिलाने का लालच देकर खातों में करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन करवाते थे तथा रफूचक्कर हो जाते थे। आरोपीगण से पूछताछ में 02 अन्य आरोपी मंजीत भाटी उर्फ राज सोनी तथा हर्ष पुरोहित उर्फ छोटू का खुलासा हुआ है जिनके जरिये यह सभी साइबर फ्रॉड को अंजाम दे रहे थे।
औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 318(4), 316(5) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर आरोपीगण को गिरफ्तार किया। आरोपीगण के कब्जे से चेकबुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड व 6 अत्याधुनिक मोबाइल फोन कीमती करीबन 2 लाख रुपये तथा घटना में प्रयुक्त एक टाटा नेक्सन कार क्रमांक MP22ZA1009 कीमती करीबन 10 लाख रुपये, कुल 12 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया तथा खातों में साइबर फ्रॉड से संबंधित 13 लाख रुपये की धनराशि फ्रीज करवाई गई। आरोपीगण को न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाकर पूछताछ जारी है। पुलिस टीम तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर डिजिटल ट्रेल का पीछा कर रही है।
■ मोडस ऑपरेंडी:- आरोपीगण अपनी आइडेंटिटी छुपाकर टेलीग्राम के जरिये भोले-भाले लोगों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाभ दिलाने का लालच देकर खातों में करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन करवाते थे तथा रफूचक्कर हो जाते थे। आरोपीगण अपनी पहचान व पते सभी फर्जी दिखाते थे।
■ जब्त मशरूका:-

दस्तावेज (चेकबुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड)

उपकरण: 06 अत्याधुनिक मोबाइल फोन (कीमत लगभग 2 लाख रुपये)

धनराशि: साइबर फ्रॉड से संबंधित करीबन 13 लाख रुपये की राशि फ्रीज कराई गई।

वाहन: टाटा नेक्सन कार क्रमांक MP22ZA1009 (कीमत लगभग 10 लाख रुपये)

कुल जब्ती: करीबन 12 लाख रुपये तथा 13 लाख रुपये खाते में फ्रीज।
■ गिरफ्तार किए गए शातिर अपराधियों का विवरण:-

मुनेश्वर उर्फ मनीष पिता लक्ष्मणप्रसाद सेन, जाति नाई, उम्र 38 साल, निवासी धर्मपुरा, वार्ड क्र. 39 पृथ्वीराज वार्ड, दमोह (म.प्र.)

पीयूष पिता अनिल बिल्लोरे, जाति ब्राह्मण, उम्र 24 साल, निवासी म.नं. 183 विजयश्री नगर, थाना एरोड्रम, जिला इंदौर (म.प्र.)

शुभम पिता प्रकाश जोशी, जाति ब्राह्मण, उम्र 29 साल, निवासी न्यू विज्ञान नगर डाइट रोड, जिला टोंक (राजस्थान)

आशीष उर्फ गोलू पिता स्व. अशोक कुमार जैन, उम्र 42 साल, निवासी असाटी वार्ड क्र. 01 पुराना थाना, दमोह (म.प्र.)

गौरव पिता खुशालचंद्र जैन, उम्र 42 साल, निवासी जैन मंदिर के पास, वार्ड क्र. 01 मेन रोड, धनोरा जिला सिवनी, हाल मुकाम राममनोहर लोहिया वार्ड, अंधेरदेव जबलपुर (म.प्र.)

■ फरार अपराधियों का विवरण:-

1. मंजीत भाटी उर्फ राज सोनी पिता राजू भाटी, निवासी नगीन नगर, इंदौर (म.प्र.)

2. हर्ष पुरोहित उर्फ छोटू पिता योगेश पुरोहित, निवासी हाटकेश्वर, उज्जैन (म.प्र.)

■ सफलता में मुख्य भूमिका:-
इस चुनौतीपूर्ण कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में निरीक्षक शशिकांत चौरसिया (थाना प्रभारी, औद्योगिक क्षेत्र), उनि राकेश चौहान, उनि राधेश्याम वर्मा, उनि नरेन्द्र अम्करे, आर. 900 अजय जाट, आर. 19 लक्ष्मीकांत शर्मा, आर. 361 नरेन्द्र सिरसाम तथा साइबर सेल से प्र.आर. सचिन चौहान, प्र.आर. शिव प्रताप की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post

महिलाओं के खातों में 1500 रुपये, गैस सब्सिडी के 90 करोड़ ट्रांसफर

Next Post

दिलावर पठान और चंद्रशेखर रावण का कनेक्शन: रतलाम MD ड्रग फैक्ट्री पर पार्टी का नोटिफिकेशन

Related News

देवास

हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख का माल जब्त!

April 21, 2026
डबलचौकी | थाना बरोठा

🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त

April 18, 2026
देवास

सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

February 3, 2026
देवास

देवास में ‘ऑपरेशन पवित्र’ से अपराधियों पर बड़ा वार, थाना प्रभारियों की सख़्ती से 16 आदतन बदमाश ₹9 लाख से बाउंड ओवर

January 23, 2026
देवास

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट से संचालित रोटी बैंक को मिला सम्मान

January 21, 2026
देवास

🕊️ मानवीय सेवा का उदाहरण भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुधारानी शर्मा ने कल मोरुद गांव स्थित इंडेक्स हॉस्पिटल पहुंचकर उपचाररत मरीजों से भेंट की

January 21, 2026
Next Post

दिलावर पठान और चंद्रशेखर रावण का कनेक्शन: रतलाम MD ड्रग फैक्ट्री पर पार्टी का नोटिफिकेशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 7 2 2 8
Users Today : 4
Total Users : 17228
Views Today : 4
Total views : 30384
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 5:52 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.