Saturday, June 6, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

दिलावर पठान और चंद्रशेखर रावण का कनेक्शन: रतलाम MD ड्रग फैक्ट्री पर पार्टी का नोटिफिकेशन

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 16, 2026
in मध्यप्रदेश, रतलाम

जावरा : रतलाम जिले के जावर में ढोढर के समीप ग्राम चिकलाना में पुलिस की छापामार कार्रवाई में नशे की फैक्ट्री और उससे जुड़े लोग मिले उसने ना सिर्फ गांववालों को हैरान किया बल्कि पुलिस के कान भी खड़े कर दिए है। पुलिस को आशंका है कि जिस प्रकार से यहां एमडी की खेप मिली और उसको बनाने का रॉ मटेरियल मिला है। उससे यह स्पष्ट होता है कि नशे का यह अवैध कारोबार देश के कई राज्यों से लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी फैला हो सकता है। साथ ही जो एमडी पकड़ाई उसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 100 करोड़ रुपए भी हो सकती है। लेकिन इससे भी ज्यादा चर्चा इस गिरोह में पकड़े गए आरोपी की हो रही है। आरोपी दिलावर पठान जो फैक्ट्री का मालिक है आजाद समाज पार्टी की ओर से 2023 में जावरा से विधानसभा चुनाव लड़ चुका है। आरोपी दिलावर खान यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर के करीबी माना जा रहा है। इस दौरान नेता के साथ आरोपी के फोटो भी वायरल हो रहे हैं।

आजाद समाज पार्टी ने जारी किया नोटिफिकेशन

वहीं इस मामले में असपा का नाम जुड़ते ही पार्टी में सियासी हलचल तेज हुई है। इस संबंध में ‘आजाद समाज पार्टी(कांशी राम)’ की ओर से एक पत्र जारी हुआ है जिसमें चंद्रशेखर रावण और पार्टी का दिलावर से किसी भी तरह का संबंध होने का खंडन किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि पार्टी ने 2023 से ही दिलावर पठान की निष्क्रियता के कारण उससे दूरियां बना ली थीं। उसे कोई भी जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। पत्र में कहा गया है कि अगर दिलावर पठान दोषी हैं, तो उस पर एक्शन लिया जाए, अगर वे दोषी नहीं पाए जाएं तो धार्मिक पक्षपात के कारण गलत कार्रवाई न की जाए।

बता दें कि कालूखेड़ा थाना क्षेत्र का ग्राम चिकलाना में सुबह-सवेरे बेहद गोपनीय ढंग से छापेमारी की गई। सारा इलाका पुलिस छावनी में तब्दिल हो गया। दो एडिशनल एसपी, जिले के विभिन्न अनुविभागों के एसडीओपी और लगभग एक दर्जन थाना प्रभारियों के साथ पुलिस अधिकारियेां , कर्मचारियों की फोज ने जिस प्रकार यहां नशे की फैक्ट्री को लेकर घेराबंदी की। उससे यह साफ हुआ कि पुलिस ने यह तैयारी पूरी मजबूती के साथ की थी। रात में पुलिस की विशेष टीम यहा पहुंची और एक के बाद एक पुलिस की गाडिय़ों का काफिला यहां बढ़ता गया।

इस दौरान भोपाल में मौजूद रतलाम एसपी अमित कुमार कार्रवाई को लेकर लगातार अपडेट लेते रहे और मार्गदर्शन भी करते रहे। बताया जा रहा है कि पिछले करीब तीन दिनों से पुलिस की एक विशेष टीम इस फैक्ट्री वाले स्थान की रैकी कर रही थी। पुलिस ने रात में जहां दबिश दी। मकान दिलावर लाला का बताया जाता है। इसी मकान के बाड़े में यह फैक्ट्री मिली है। रात में दबिश के दौरान पुलिस ने ड्रग्स और रॉ मटेरियल के साथ बंदूक और कारतूस भी बरामद किए तो वहीं दर्जनभर से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Previous Post

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने टेलीग्राम के जरिये शेयर मार्केट में निवेश कर लाभ दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले पाँच शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार व भेजा जेल

Next Post

सिवनी वनमंडल घोटाला: फर्जी टीपी और अवैध सागौन कटाई से मचा हड़कंप

Related News

देवास

हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख का माल जब्त!

April 21, 2026
डबलचौकी | थाना बरोठा

🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त

April 18, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

February 12, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल

February 6, 2026
नागदा

☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी”

February 4, 2026
देवास

सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

February 3, 2026
Next Post

सिवनी वनमंडल घोटाला: फर्जी टीपी और अवैध सागौन कटाई से मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 7 2 2 8
Users Today : 4
Total Users : 17228
Views Today : 4
Total views : 30384
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 7:19 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.