मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक महिला को उसके पति ने आईफोन नहीं दिलाया तो उसने पति के साथ मारपीट कर दी. इतना ही नहीं आरोपी महिला ने अपने पति को छत से धक्का दे दिया. छत से गिरने की वजह से शख्स को गंभीर चोटें आई हैं और उसका पैर भी फ्रैक्चर हो गया है. पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू की है.
ग्वालियर के ठाकुर मोहल्ले में रहने वाले शिवम वंशकार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उसने पुलिस को बताया कि वह मध्य प्रदेश के ही टीमकगढ़ जिले का रहने वाला है. वह ग्वालियर में रहकर प्राइवेट जॉब कर रहा है. उसकी शादी 2 साल पहले झांसी की रहने वाली महिला साधन के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही महिला अपने पति के सामने कोई न कोई ख्वाहिश रखती रहती थी. पति अपनी हैसियत के अनुसार उन्हें पूरा करने की कोशिश भी करता था.
















Users Today : 12
Total Users : 17236
Views Today : 13
Total views : 30393
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 2:46 pm