छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के औद्योगिक क्षेत्र इमलीखेड़ा स्थित एक पाइप निर्माण फैक्ट्री में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उससे उठता धुएं का गुबार करीब 3 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई। आग बुझाने का कार्य लगातार जारी है।
पुलिस और प्रशासनिक अमला भी मौके पर मौजूद है और सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहा है। आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों से लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
















Users Today : 3
Total Users : 17265
Views Today : 3
Total views : 30431
Who's Online : 0
Server Time : June 9, 2026 5:21 am