Saturday, June 6, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

नेपाल की मस्जिद तोड़ी गई, सीमा के पास भड़की हिंसा – Video वायरल

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 5, 2026
in विदेश

नेपाल में पिछले साल GEN-Z आंदोलन ने पूरे देश को हिलाया. इसी के बाद अब सोशल मीडिया पर कथित धार्मिक सामग्री वाले एक वीडियो को लेकर फिर से देश में आशांति फैल गई है. देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. रविवार को यह विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए, जिससे भारत सीमा के पास दक्षिणी नेपाल के दो इलाकों में तनाव फैल गया.

हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने पर्सा जिले के बीरगंज शहर में आंसू गैस के गोले दागे. यह इलाका भारत के रक्सौल से सटा हुआ है. यहां शनिवार को धनुषा जिले में एक मस्जिद में तोड़फोड़ किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे थे.

क्यों फैली हिंसा?

धनुषा पुलिस के अनुसार, कथित तौर पर कुछ लोगों ने मस्जिद में तोड़-फोड़ करते हुए टिक-टॉक पर वीडियो पोस्ट की. इसी के बाद लोगों का गुस्सा फूटा और विरोध प्रदर्शन किए गए. कथित तौर पर टिक-टॉक वीडियो पोस्ट करने और तोड़फोड़ की घटना में शामिल होने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है.

पुलिस ने बताया कि धनुषा जिले की कमला नगरपालिका के सखुवा मारन इलाके में एक समूह ने मस्जिद में तोड़-फोड़ तब की जब कथित तौर पर दो मुस्लिम युवकों ने सोशल मीडिया पर हिंदू-विरोधी कंटेंट फैलाए. इसी के बाद दूसरे समुदाय के युवकों का गुस्सा फूटा और उन्होंने मस्जिद में तोड़-फोड़ की. इसी वजह से देश में आशांति फैली.

टायर जलाए, पुलिस पर किया पथराव

धनुषा जिले में हुई घटनाओं के विरोध में मुस्लिम समुदाय के एक समूह ने रविवार सुबह बीरगंज में टायर जलाकर प्रदर्शन किया. पुलिस ने बताया, जब प्रदर्शन हिंसक हो गया और पुलिसकर्मियों पर पथराव और स्थानीय पुलिस थाने में तोड़फोड़ की गई, तो हालात को काबू में लाने के लिए लगभग आधा दर्जन आंसू गैस के गोले दागे गए.

पुलिस ने की अपील

उन्होंने बताया कि बाद में दिन में बीरगंज में हालात सामान्य हो गए. पर्सा के मुख्य जिला अधिकारी भोला दहाल ने रविवार शाम एक सार्वजनिक अपील जारी कर लोगों से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल न होने का आग्रह किया.

जिला प्रशासन ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है जो समाज, धर्म या संस्कृति के नाम पर लोगों के बीच नफरत फैलाते हैं, राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाते हैं या किसी समुदाय के बारे में झूठी अफवाहें फैलाते हैं. प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, शांति भंग करने या धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस कर्मी हुए घायल

पर्सा जिला पुलिस के प्रवक्ता और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राजू कार्की ने बताया कि इस दौरान 7 पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं. वहीं, धनुषा पुलिस के प्रवक्ता और पुलिस उपाधीक्षक गणेश बाम ने कहा कि कथित तौर पर टिकटॉक वीडियो पोस्ट करने और तोड़फोड़ की घटना में शामिल होने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है.

Previous Post

अमेरिकी कार्रवाई के बाद अंबानी की कंपनी ने 10 मिनट में कमाए 25,000 करोड़

Next Post

शादी के बाद टूटे रिश्ते: बॉलीवुड की 7 फेमस जोड़ियां जो तलाक ले चुकी हैं

Related News

विदेश

विदेश मंत्री का आरोप: ईरान प्रदर्शन के नाम पर AI वीडियो से हो रहा दुष्प्रचार

January 15, 2026
विदेश

गाजा संघर्ष: UAE द्वारा इजराइल को मदद देने का मामला लीक दस्तावेज में सामने आया

January 14, 2026
विदेश

इजराइल की मोसाद पर ईरान में आग भड़काने का आरोप, सबूत हुए सार्वजनिक

January 13, 2026
विदेश

सीमा पर तनाव: LoC पर ड्रोन गतिविधियां तेज, US के साथ पाकिस्तानी सैन्य ड्रिल

January 12, 2026
विदेश

बगावत में 500 की मौत, ईरान तनाव बढ़ा; ट्रंप की कार्रवाई पर सस्पेंस

January 12, 2026
विदेश

लंदन में झंडा विवाद: इस्लामिक हटाया, शेर-सूरज वाला लहराया; अंतर समझें

January 11, 2026
Next Post

शादी के बाद टूटे रिश्ते: बॉलीवुड की 7 फेमस जोड़ियां जो तलाक ले चुकी हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 7 2 2 8
Users Today : 4
Total Users : 17228
Views Today : 4
Total views : 30384
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 5:47 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.