भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देर रात करीब तीन बजे टिम्बर मार्केट में भीषण आग लग गई। आग डेकोरेटर्स के शोरूम और गोदाम में लगी और देखते ही देखते आरा मशीन तक पहुँच गई। इस हादसे में लाखों से करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। इस पूरी घटना में आरा मशीन में काम कर रहे 6 से 8 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही 16 फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और रात भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
देर रात तीन बजे लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार, पातरा नाले के पास स्थित भोपाल डेकोरेटर्स के शोरूम और गोदाम में देर रात करीब साढ़े तीन बजे भीषण आग लग गई। सबसे पहले शोरूम में आग लगी और देखते ही देखते आरा मशीन को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आरा मशीन में काम कर रहे 6 से 8 कर्मचारी भी बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें मौके पर ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँच गई। आग इतनी भीषण थी कि करीब 16 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया।
हर एंगल से की जा रही जांच
फायर ब्रिगेड के साथ पोकलेन, जेसीबी मशीन और कई टैंकरों की मदद से पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि रात से लेकर अब तक धुएँ का गुबार उठता नजर आता रहा। इस पूरे मामले में डेकोरेटर के मालिक ने बताया कि सब कुछ जलकर खाक हो गया है, कुछ भी नहीं बचा। उन्होंने बताया कि एक करोड़ रुपये से अधिक के माल के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।अब तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं, पुलिस प्राथमिक दृष्टि से आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बता रही है, हालांकि साजिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
















Users Today : 11
Total Users : 17235
Views Today : 12
Total views : 30392
Who's Online : 1
Server Time : June 6, 2026 1:57 pm