जबलपुर: बिजली के दाम बढ़ाने के प्रस्ताव के खिलाफ आज सामाजिक संगठन विरोध प्रदर्शन करेंगे। दोपहर 1:30 बजे कलेक्ट्रेट के पास सामाजिक संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि बिजली के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव तत्काल रद्द किया जाए।
कंपनियों ने दिखाया 6044 करोड़ रुपये का घाटा
सामाजिक संगठनों का आरोप है कि कोयले से सेस हटाने का जो लाभ जनता को मिलना चाहिए था, वह बिजली कंपनियों ने नहीं पहुंचाया। इसके बावजूद बिजली कंपनियों ने 10.19 प्रतिशत दर वृद्धि की मांग की है। कंपनियों ने 6044 करोड़ रुपये का घाटा दिखाते हुए वर्ष 2026–27 में बिजली के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है।
25 जनवरी तक मांगी आपत्तियां
मध्यप्रदेश में बिजली दरों में 10.19 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मप्र विद्युत नियामक आयोग ने पब्लिक नोटिस जारी किया है। आयोग ने इस प्रस्ताव पर जनता से 25 जनवरी तक आपत्तियां मांगी हैं। जनसुनवाई के बाद ही आयोग बिजली दरों को लेकर अंतिम फैसला लेगा।
















Users Today : 7
Total Users : 17231
Views Today : 8
Total views : 30388
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 12:57 pm