रीवा। गुरुवार की सुबह रीवा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जिला न्यायालय को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने की खबर सामने आई। मेल में न सिर्फ विस्फोट की बात कही गई है बल्कि तरीका, समय और कथित मकसद तक लिखा गया है।
ई-मेल की भाषा हिंदी है और इसमें कई गंभीर बातें कही गई हैं। मेल में तमिलनाडु में 1979 के नेशनल डिफेंस/आतंक से जुड़े कानून का जिक्र किया गया है। मेल में साफ लिखा है कि दोपहर 2:35 बजे से पहले कोर्ट परिसर खाली करा लिया जाए।
कोर्ट परिसर खाली कराया गया
खबर फैलते ही कोर्ट परिसर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। धमकी भरा ई-मेल सामने आते ही पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया। कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई और एहतियातन जांच की प्रक्रिया शुरू की गई।
सूत्रों के मुताबिक, एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए अदालत परिसर को खाली कराया गया। वकील, कर्मचारी और फरियादी सभी को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।
घटना की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। पूरे परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है।
जांच एजेंसियां ई-मेल के स्रोत की तलाश में
धमकी भरे ई-मेल के तकनीकी पहलुओं की जांच के लिए साइबर सेल को भी लगाया गया है। ई-मेल कहां से भेजा गया, किस IP एड्रेस का इस्तेमाल हुआ, इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।
















Users Today : 9
Total Users : 17602
Views Today : 9
Total views : 30825
Who's Online : 0
Server Time : June 24, 2026 2:42 pm