Saturday, June 6, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

हमास पर गंभीर आरोप! US की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: ‘युद्धविराम के बीच हमास कर रहा है अपने ही फिलिस्तीनियों पर हमले की तैयारी’

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 19, 2025
in विदेश

हमास और इजराइल के बीच युद्धविराम हो गया है. इस बीच जहां कैदियों की अदला-बदली की जा रही है. वहीं, दूसरी तरफ अमेरिका की तरफ से एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है जो एक बार फिर गाजा के लोगों के लिए खतरे की घंटी है. अमेरिका के विदेश विभाग ने शनिवार को कहा कि उसके पास विश्वसनीय रिपोर्टें हैं कि हमास गाजा में नागरिकों पर एक तत्काल हमले की योजना बना रहा है. अमेरिका ने इसे युद्धविराम का उल्लंघन करार दिया है.

विदेश विभाग ने बयान में कहा, गाजा में फिलिस्तीनी नागरिकों के खिलाफ यह नियोजित हमला युद्धविराम समझौते का सीधा और गंभीर उल्लंघन होगा और मध्यस्थता प्रयासों के माध्यम से हासिल की गई अहम प्रगति को कमजोर करेगा.

हमास के खिलाफ उठाए जाएंगे कदम

विदेश विभाग के बयान में आगे कहा गया, अगर हमास इस हमले को अंजाम देता है, तो गाजा के लोगों की सुरक्षा और युद्धविराम की अखंडता बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

बयान में यह साफ नहीं किया गया कि ये कदम किस तरह के होंगे. हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हफ्ते नागरिकों की हत्या के मामलों को लेकर हमास को धमकी दी थी. ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर कहा था कि अगर हमास गाजा में लोगों को मारना जारी रखता है, जो कि समझौते का हिस्सा नहीं था, तो हमारे पास इनके खिलाफ जाकर उन्हें मारने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा.

हमास-इजराइल के बीच हुआ युद्धविराम

हमास और इजराइल ने पिछले हफ्ते एक चरणबद्ध शांति समझौते पर सहमति व्यक्त की थी, जिसके तहत इजराइल ने गाजा में अपनी सैन्य कार्रवाई समाप्त कर दी थी. इसी के बाद कैदियों की अदला-बदली हुई. समझौते का पहला चरण, जिसमें जिंदा बंधकों की रिहाई और मारे गए लोगों के शव की वापसी शामिल है. इसी के बाद अब इस समझौते के तहत और भी चरणों पर चर्चा होनी बाकी है.

वाशिंगटन ने कहा कि उसने शांति समझौते के गारंटर देशों—जिसमें अमेरिका, मिस्र, कतर और तुर्की शामिल हैं को हमास की ओर से आगामी युद्धविराम उल्लंघन की जानकारी दे दी है. इस हफ्ते की शुरुआत में, हमास ने गाजा के तबाह शहरों पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए सख्ती बढ़ाई और कथित सहयोगियों को सजा दी.

राफा क्रॉसिंग रहेगी बंद

इजराइल के प्रधानमंत्री बेनजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि गाजा और मिस्र के बीच राफा क्रॉसिंग अगले आदेश तक बंद रहेगी. उन्होंने कहा कि इसे तब तक नहीं खोला जाएगा जब तक हमास मृत इजराइली बंधकों के शव सौंप नहीं देता. यह घोषणा उस समय आई जब फिलिस्तीनी दूतावास ने मिस्र में कहा था कि राफा क्रॉसिंग, जो गाजा का मुख्य प्रवेश और निकास मार्ग है, सोमवार को फिर से खुल जाएगी.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, हमास ने नेतन्याहू के निर्णय की आलोचना की और इसे युद्धविराम समझौते का स्पष्ट उल्लंघन और मध्यस्थों व गारंटर पक्षों के प्रति उनके वादों की अवमानना बताया.

Previous Post

दिवाली महा-डील! Samsung के ‘धांसू’ फोन की कीमत हुई आधी, DSLR जैसे कैमरे वाला फोन खरीदने का शानदार मौका

Next Post

रोहित शर्मा का फिटनेस सीक्रेट! कैसे घटाया 10 किलो वजन? जानें 252 घंटों तक चली उनकी ‘चैलेंजिंग’ वेट लॉस जर्नी

Related News

विदेश

विदेश मंत्री का आरोप: ईरान प्रदर्शन के नाम पर AI वीडियो से हो रहा दुष्प्रचार

January 15, 2026
विदेश

गाजा संघर्ष: UAE द्वारा इजराइल को मदद देने का मामला लीक दस्तावेज में सामने आया

January 14, 2026
विदेश

इजराइल की मोसाद पर ईरान में आग भड़काने का आरोप, सबूत हुए सार्वजनिक

January 13, 2026
विदेश

सीमा पर तनाव: LoC पर ड्रोन गतिविधियां तेज, US के साथ पाकिस्तानी सैन्य ड्रिल

January 12, 2026
विदेश

बगावत में 500 की मौत, ईरान तनाव बढ़ा; ट्रंप की कार्रवाई पर सस्पेंस

January 12, 2026
विदेश

लंदन में झंडा विवाद: इस्लामिक हटाया, शेर-सूरज वाला लहराया; अंतर समझें

January 11, 2026
Next Post

रोहित शर्मा का फिटनेस सीक्रेट! कैसे घटाया 10 किलो वजन? जानें 252 घंटों तक चली उनकी 'चैलेंजिंग' वेट लॉस जर्नी

फॉलो करें

0 1 7 2 3 7
Users Today : 13
Total Users : 17237
Views Today : 14
Total views : 30394
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 5:41 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.