बड़ोद थाना प्रभारी के. के. तिवारी निलंबित, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने की कार्रवाई
आगर। बड़ोद थाना प्रभारी के. के. तिवारी को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया है। हालांकि, इस कार्रवाई के लिखित आदेश की जानकारी अभी तक मीडिया को औपचारिक रूप से नहीं दी गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी के. के. तिवारी पर अपने पद का दुरुपयोग करने और रूपयों के लेनदेन से संबंधित शिकायतें सामने आई थीं। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने यह कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब थाना प्रभारी तिवारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई हो। इससे पहले भी एसपी विनोद कुमार सिंह दो बार उन्हें लाइन अटैच करने के आदेश जारी कर चुके हैं, जिन पर तिवारी ने हाईकोर्ट से स्थगन आदेश (स्टे) प्राप्त कर लिया था।
पिछले काफी समय से के. के. तिवारी पर पद का दुरुपयोग और आर्थिक लेनदेन से जुड़ी शिकायतें लगाई जा रही थीं। फिलहाल एसपी द्वारा की गई इस निलंबन कार्रवाई ने विभाग में हलचल मचा दी है।
















Users Today : 11
Total Users : 18274
Views Today : 11
Total views : 31587
Who's Online : 0
Server Time : July 26, 2026 8:55 am