दतिया। रविवार रात हुए गोलीकांड में घायल युवक चंद्रशेखर रायकवार की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। मंगलवार सुबह शव के दतिया पहुंचते ही स्वजन ने कलेक्टर बंगले के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। स्वजन आरोपित की गिरफ्तारी और अन्य दो सहयोगियों पर भी हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार गोलीकांड का आरोपित गिट्टे कोरी, मृतक चंद्रशेखर रायकवार के पुरानी जेल के पीछे मातन के पहरे स्थित निवास के पड़ोस में रहता है।
रविवार रात चंद्रशेखर अपने घर पर खाना बनवाकर गिट्टे के लिए ले गया था। वहीं उनके बीच शराब पार्टी शुरू हुई। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद गिट्टे ने चंद्रशेखर पर गोली चला दी।
गोली चंद्रशेखर की जांघ को छूते हुए पेट में जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया।दिल्ली में इलाज के दौरान चंद्रशेखर की मौत हो गई।
















Users Today : 4
Total Users : 16724
Views Today : 4
Total views : 29668
Who's Online : 0
Server Time : May 12, 2026 5:29 am