दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दिन ब दिन ट्रैफिक की समस्या देखने को मिल रही है. साथ ही यहां वाहनों का इतना आवागमन है कि सड़कों की हालत भी खस्ता होती जा रही है. कई जगह आपको सड़कों पर गड्ढे और धूल-मिट्टी देखने को मिल जाएगी. इसे हादसे होने का भी खतरा बना रहता है. मगर अब इसका समाधान होने जा रहा है. दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को गाजियाबाद में तीन सड़कों के चौड़ीकरण के लिए मंजूरी दे दी है.
पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर की 40 सड़क और संपर्क मार्गों की भी मरम्मत कराई जाएगी. दरअसल, इस बार मॉनसून के कारण गाजियाबाद की कई सड़कें खराब हो गई हैं. मोदीनगर, लोनी और मुरादनगर के संपर्क मार्गों क्षतिग्रस्त है. स्थानीय लोग लोक निर्माण विभाग से सड़कों की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं.
















Users Today : 7
Total Users : 17231
Views Today : 8
Total views : 30388
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 12:39 pm