📰 राष्ट्रीय सायबर जागरूकता माह के तहत आगर मालवा पुलिस का अभियान जारी
विद्यालयों में छात्रों और शिक्षकों को सायबर सुरक्षा के उपाय बताए
आगर मालवा।
राष्ट्रीय सायबर जागरूकता माह (1 से 31 अक्टूबर 2025) के तहत जिले में पुलिस द्वारा लगातार सायबर सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित हो रहा है।
शनिवार को थाना सोयत पुलिस टीम ने संत कबीर हायर सेकेंडरी स्कूल, सोयत कला में विद्यार्थियों और शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया अपराध, फेक लिंक, OTP शेयरिंग, QR कोड स्कैनिंग और बैंकिंग फ्रॉड जैसे मामलों के प्रति जागरूक किया। टीम ने बताया कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, और ऑनलाइन लेनदेन करते समय वेबसाइट की सत्यता अवश्य जांचें।
इसी तरह, जिला सायबर सेल टीम ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कानड़ में छात्राओं को सायबर अपराधों के बढ़ते खतरों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। टीम ने बताया कि फिशिंग कॉल्स, APK फाइल्स और फेक वेबसाइट्स से डेटा चोरी हो सकता है, इसलिए मोबाइल में एंटीवायरस का उपयोग करें और Two-Factor Authentication सक्षम रखें।
पुलिस टीम ने नागरिकों से अपील की कि यदि कोई सायबर ठगी का शिकार हो जाए तो तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
आगर मालवा पुलिस का यह अभियान नागरिकों में डिजिटल सतर्कता बढ़ाने और “सुरक्षित डिजिटल समाज” की स्थापना की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।
















Users Today : 11
Total Users : 18274
Views Today : 11
Total views : 31587
Who's Online : 0
Server Time : July 26, 2026 10:31 am