Saturday, June 6, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

बांग्लादेश में हत्या का मामला, दो आरोपी भारत भागे—पुलिस का बड़ा बयान

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 28, 2025
in विदेश

बांग्लादेश में पिछले दिनों छात्र नेता उस्मान शरीफ हादी की मौत के बाद हंगामा मच गया. देश में हादी के हत्यारों को पकड़ने के लिए प्रदर्शन किए जा रहे हैं. इस बीच पुलिस ने संदिग्धों को लेकर बड़ा खुलासा किया है. द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) ने कहा है कि बांग्लादेशी राजनीतिक कार्यकर्ता उस्मान हादी की हत्या के दो मुख्य संदिग्ध वारदात के बाद मेघालय सीमा के रास्ते भारत भाग गए.

डीएमपी मीडिया सेंटर में एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए अतिरिक्त आयुक्त एसएन नजरुल इस्लाम ने बताया कि संदिग्धों — फैसल करीम मसूद और आलमगीर शेख स्थानीय सहयोगियों की मदद से मयमनसिंह के हलुआघाट बॉर्डर के जरिये भारत में दाखिल हुए.

कैसे हुए भारत में दाखिल?

द डेली स्टार के हवाले से नजरुल इस्लाम ने कहा, हमारी जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध हलुआघाट सीमा के जरिये भारत में दाखिल हुए. सीमा पार करने के बाद सबसे पहले उन्हें पुर्ति नाम के एक व्यक्ति ने रिसीव किया. इसके बाद सामी नाम के एक टैक्सी चालक ने उन्हें मेघालय के तुरा शहर तक पहुंचाया.

उन्होंने कहा कि पुलिस को अनौपचारिक रिपोर्टें मिली हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि संदिग्धों की मदद करने वाले दोनों लोग अब भारतीय अधिकारियों की हिरासत में हैं. उन्होंने कहा, हम उनकी गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण सुनिश्चित करने के लिए औपचारिक और अनौपचारिक, दोनों जरिए से भारतीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं.

पुलिस ने भारतीय एजेंसियों को लेकर क्या कहा?

नजरुल इस्लाम ने बताया कि बांग्लादेशी अधिकारियों को अनौपचारिक जानकारी मिली है कि पुर्ति और सामी नाम के शख्स दोनों को भारतीय एजेंसियों ने हिरासत में ले लिया है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश सरकार भगोड़ों को वापस लाने के लिए भारत के संपर्क में है और उनकी गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण के लिए दोनों देशों के बीच औपचारिक और अनौपचारिक स्तर पर बातचीत जारी है.

हादी की कैसे हुई मौत?

उस्मान हादी एक प्रमुख राजनीतिक नेता थे और भारत और अवामी लीग के कट्टर आलोचक माने जाते थे. वो पिछले साल हुए जुलाई विद्रोह के नेताओं में शामिल थे. इसी आंदोलन के बाद शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी. विद्रोह के बाद हादी ने इंकलाब मंच नाम से एक राजनीतिक मंच शुरू किया और फरवरी में होने वाले संसदीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे.

12 दिसंबर को ढाका में नकाबपोश हमलावरों ने हादी के सिर में गोली मार दी. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया, जहां 6 दिन बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. हादी की हत्या के बाद ढाका और देश के अन्य हिस्सों में व्यापक हिंसा फैल गई. लोग सड़कों पर उतर आए. जमकर नारेबाजी और आगजनी भी हुई. राजधानी में भीड़ ने बड़े पैमाने पर प्रकाशित होने वाले अखबारों प्रथम आलो और द डेली स्टार के दफ्तरों के साथ-साथ सांस्कृतिक संगठनों छायानट और उदिची शिल्पी गोष्ठी के कार्यालयों में आग लगा दी.

Previous Post

8 साल के बच्चे की घर में गोली लगने से दर्दनाक मौत, खेल बन गया त्रासदी

Next Post

उज्जैन में सांसद अनिल फिरोजिया की अपील: ‘आम श्रद्धालु भी महाकाल के गर्भगृह से कर सकेंगे दर्शन’

Related News

विदेश

विदेश मंत्री का आरोप: ईरान प्रदर्शन के नाम पर AI वीडियो से हो रहा दुष्प्रचार

January 15, 2026
विदेश

गाजा संघर्ष: UAE द्वारा इजराइल को मदद देने का मामला लीक दस्तावेज में सामने आया

January 14, 2026
विदेश

इजराइल की मोसाद पर ईरान में आग भड़काने का आरोप, सबूत हुए सार्वजनिक

January 13, 2026
विदेश

सीमा पर तनाव: LoC पर ड्रोन गतिविधियां तेज, US के साथ पाकिस्तानी सैन्य ड्रिल

January 12, 2026
विदेश

बगावत में 500 की मौत, ईरान तनाव बढ़ा; ट्रंप की कार्रवाई पर सस्पेंस

January 12, 2026
विदेश

लंदन में झंडा विवाद: इस्लामिक हटाया, शेर-सूरज वाला लहराया; अंतर समझें

January 11, 2026
Next Post

उज्जैन में सांसद अनिल फिरोजिया की अपील: ‘आम श्रद्धालु भी महाकाल के गर्भगृह से कर सकेंगे दर्शन’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 7 2 2 8
Users Today : 4
Total Users : 17228
Views Today : 4
Total views : 30384
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 7:23 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.