सीधी : 12 जनवरी को देशभर में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जा रही है। मध्य प्रदेश के सीधी में भी उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण में जिला स्तर का सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सीधी गोपद बनास के एसडीएम राकेश शुक्ला अलग ही अंदाज में पहुंचे। एसडीएम राकेश शुक्ला अपने आवास से कार्यक्रम स्थल तक साईकल पर सवार होकर पहुंचे। जहां सभी अथिति एवं अधिकारी चार पहिया वाहन से आये थे। वही एसडीएम के नए अंदाज को देखकर सभी हतप्रभ रहे।
अपने अलग अंदाज के बारे में जब उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि हमेशा सुबह मैं साईकल चलाता हूं। इसलिए आज सुबह के कार्यक्रम में साईकल से आ गया। युवा दिवस के अवसर पर एसडीएम ने संदेश दिया कि सब लोग योग करें और निरोग रहें।
















Users Today : 14
Total Users : 17238
Views Today : 15
Total views : 30395
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 6:30 pm