Monday, June 29, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा

15 साल के किशोर की मौत, सीधी में ट्रैक्टर हादसा और अवैध रेत का काला खेल

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 22, 2025
in मध्यप्रदेश

सीधी।  मध्य प्रदेश के सीधी जिले के टिकरी गांव में अवैध रेत निकासी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सोमवार सुबह करीब 5 बजे ट्रैक्टर से हुए एक्सीडेंट में 15 वर्षीय किशोर उमेश सिंह, पिता राजकरण सिंह, निवासी ग्राम टिकरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर लंबा प्रदर्शन किया।

मृतक के पिता राजकरण सिंह ने बताया कि उनका बेटा उमेश उन्हें बिना बताए गांव के ही अमोल सिंह के साथ ट्रैक्टर में गया था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में अवैध रूप से रेत भरी जा रही थी। इसी दौरान हुए हादसे में उमेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

राजकरण सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे ग्रामीणों से उन्हें सूचना मिली कि उनका बेटा सड़क पर मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। धीरे-धीरे अन्य ग्रामीण भी वहां एकत्र हो गए। किशोर की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और आक्रोश भी भड़क उठा।

घटना के बाद सुबह करीब 8 बजे से ग्रामीणों और परिजनों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने अवैध रेत निकासी में शामिल लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।

प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत निकासी का खेल चल रहा है, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते आज एक मासूम की जान चली गई। यह प्रदर्शन करीब 4 घंटे तक चला और दोपहर लगभग 12 बजे जाकर समाप्त हुआ।

गांव के ही निवासी हीरामल सिंह ने आरोप लगाया कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अजीत सिंह और उसके कुछ साथी अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस अवैध गतिविधि पर रोक लगाई गई होती, तो यह हादसा नहीं होता।

सूचना मिलते ही टिकरी चौकी प्रभारी एएसआई प्रमोद तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस संबंध में दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है।

एएसआई प्रमोद तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर एक्सीडेंट से जुड़ा केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही अवैध रेत निकासी के बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

Previous Post

बुर्का पहनकर ज्वेलरी शॉप में चोरी, सरगुजा में CCTV ने पकड़ाई पूरी साजिश

Next Post

देश में सबसे अधिक खाद गड़बड़ी के मामले, 95 FIR मध्य प्रदेश में दर्ज

Related News

देवास

हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख का माल जब्त!

April 21, 2026
डबलचौकी | थाना बरोठा

🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त

April 18, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

February 12, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल

February 6, 2026
नागदा

☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी”

February 4, 2026
देवास

सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

February 3, 2026
Next Post

देश में सबसे अधिक खाद गड़बड़ी के मामले, 95 FIR मध्य प्रदेश में दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 7 6 6 2
Users Today : 0
Total Users : 17662
Views Today :
Total views : 30885
Who's Online : 0
Server Time : June 29, 2026 12:21 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.