छतरपुर : आज सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक ली। जहां केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह द्वार लोकसभा में प्रस्तुत किये गए आंकड़ों जिनमें उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश खाद्य वितरण गड़बड़ी में तीसरे स्थान पर है…के सवाल का जवाब दिया। कंसाना ने कहा कि जहां जहां खाद गड़बड़ी मिली वहां हमने कार्रवाई की और अब तक 95 FIR दर्ज की गई हैं। साथ ही मंत्री बोले कि इतनी FIR हिंदुस्तान में किसी प्रांत में नहीं हुईं।
कंसाना ने कांग्रेस के आरोपों को भी निराधार बताया और कहा कि खाद गुणवत्ता या वितरण में कहीं गड़बड़ी या कमी नहीं है। उन्होंने यह भी कह दिया कि खाद को लेकर प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा प्रायोजित है। जबकि खाद संकट को लेकर प्रदेश में कोई कमी नहीं है। केन बेतवा लिंक परियोजना में किसानों को अब तक कितना मुआवजा बांटा के सवाल पर मंत्री जी को आंकड़ों का पता ही नहीं था तो उन्होंने कहा कि हम बता देंगे।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने लोकसभा में आंकड़े दिए थे और एमपी खाद वितरण संबंधी एक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें खाद वितरण में गड़बड़ी मामले में मध्यप्रदेश को तीसरे स्थान पर बताया है, तो मंत्री कंसाना ने कहा हमने 95 एफआईआर दर्ज करवाई एमपी में इतनी हिंदुस्तान के किसी प्रान्त में नहीं हुई। इस दौरान विधायक ललिता यादव, विधायक अरविन्द्र पटैरिया, बब्लू शुक्ला, टीका राजा, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, SP अगम जैन मौजूद रहे।
















Users Today : 13
Total Users : 17662
Views Today : 13
Total views : 30885
Who's Online : 0
Server Time : June 28, 2026 11:16 pm