Saturday, June 6, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

Festival Season के चलते अलर्ट पर पुलिस, लगे स्पेशन नाके, कर्मचारियों को जारी हुए आदेश

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 27, 2025
in पंजाब

श्री मुक्तसर साहिब : त्योहार सीजन को ध्यान में रखते हुए श्री मुक्तसर साहिब के एस.एस.पी. डॉ. अखिल चौधरी द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने खुद रात के समय रामलीला ग्राउंड और शहर के विभिन्न नाकों पर चेकिंग की और पुलिस मुलाजिमों को हिदायतें जारी कीं। एस.एस.पी. डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि त्यौहारी सीजन के दौरान श्री मुक्तसर साहिब में सुरक्षा प्रबंधों को ओर मजबूत करने के लिए 500 से अधिक पुलिस कर्मियों को सडक़ों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में तैनात किया गया है। शहर के मुख्य चौंक-चौराहों, अंदरूनी बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा चारों सब-डिवीजनों श्री मुक्तसर साहिब, मलोट, गिद्दड़बाहा और लंबी में विभिन्न नाके लगाए गए हैं, जहां 24 घंटे पुलिस मुलाजिम मौजूद रहेंगे। पी.सी.आर. मोटरसाइकिल और गश्त टीमें भी तैयार की गई हैं, जिन द्वारा लगातार शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही हैं।
नाइट डॉमिनेशन होगा ओर मजबूत

एस.एस.पी. ने कहा कि रात के समय नाइट डॉमिनेशन पेट्रोलिंग को ओर मजबूत किया गया है। रात समय सुरक्षा के पक्ष से बस अड्डे के पास लंबे समय से लावारिस खड़े संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान ‘वाहन ऐप’ की मदद से गाडिय़ों को वेरिफाई कर उनके पुलिस रिकॉर्ड की भी जांच की गई, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई वाहन किसी अवैध गतिविधि या पेंडिंग केस से जुड़ा न हो। इसके अलावा रात समय विभिन्न पुलिस टीमों के साथ शहर के विभिन्न जगहों पर नाके लगाए जार हे है। मुख्य रूटों, कॉलोनियों, बाजारों, जहां यातायात अधिक रहता है, वहीं नाके लगाकर हर वाहन व व्यक्ति की जांच की जा रही है।

कंट्रोल रूम में अलर्ट जारी

पुलिस कंट्रोल रूम को हमेशा एक्टिव रखने के आदेश दिए गए हैं। पी.सी.आर. मुलाजिमों को ड्यूटी पूरी चौकसी से निभाने और वायरलेस सेट हमेशा चार्ज रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी घटना की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जा सके।

50 से अधिक नाके दिन-रात लगाए जाएंगी

जिले में प्रवेश बिंदुओं, बाहरी रिंग रोड, मुख्य मार्गों और अंदरूनी जगहों पर करीब 50 से अधिक नाके दिन-रात लगाए जाएंगे। दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है।

नशा तस्करों के खिलाफ जारी रहेगी मुहिम

एस.एस.पी. ने बताया कि त्यौहारी सीजन में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ नशा तस्करों के खिलाफ चल रही मुहिम को ओर तेज किया गया है। नशों के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

रामलीला ग्राउंड और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खास सुरक्षा

त्योहारी सीजन के दौरान रामलीला ग्राउंड और अन्य धार्मिक-सांस्कूतिक कार्यक्रमों के लिए भी कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इन स्थानों पर पुलिस मुलाजिमों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाकर भीड़ पर निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ-साथ कार्यक्रम स्थलों के आसपास ट्रैफिक का भी विशेष प्रबंध किया गया है ताकि भीड़ या जाम की स्थिति न बने। हर कार्यक्रम स्थल पर पुलिस अधिकारी, सिविल ड्रेस में सुरक्षाकर्मी और महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, वहीं ड्रोन कैमरे और सी.सी.टी.वी. निगरानी से संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है। पार्किंग स्थलों के लिए अलग प्रबंध किए गए हैं, जहां पुलिस कर्मी लोगों की मदद करेंगे।

इस अवसर पर एस.एस.पी. डॉ. अखिल चौधरी ने खुद रात में रामलीला ग्राउंड का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का विस्तारपूर्वक जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और मुलाजिमों से बातचीत कर त्यौहारी सीजन में ओर ज्यादा चौकसी व जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाने के लिए विशेष निर्देश दिए। डॉ. चौधरी ने पुलिस बैरिकेडिंग, इमरजेंसी प्रबंध और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का खुद निरीक्षण किया और सुनिश्चित किया कि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो। उन्होंने तैनात मुलाजिमों को सुरक्षा प्रबंधों के प्रति ओर संवेदनशील रहने व हर आने-जाने वाले की पूरी जांच करने के आदेश दिए ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति कार्यक्रम स्थलों में प्रवेश न कर सके। इसके अलावा उन्होंने जिले के विभिन्न नाकों का अचानक निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को सख्त चौकसी बरतने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आदेश दिया कि ड्यूटी के दौरान कोई लापरवाही न हो, हर वाहन की गहराई से जांच हो और संदिग्ध व्यक्तियों की पूरी तलाशी ली जाए।

लोगों के लिए अपील

एस.एस.पी. ने जनता से अपील की है कि वह किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दें। उन्होंने कहा कि कानून की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और शहर की अमन-शांति बनाए रखने के लिए पुलिस और जनता को मिलकर काम करना होगा।

Previous Post

पंजाब में आफत की बारिश, पलक झपकते ही ढह गया घर, अंदर था परिवार

Next Post

डेढ़ साल के मासूम को सड़क पर छोड़ DAM में कूदे पति पत्नी, 4 साल पहले हुई थी लव मैरिज, वजह हैरान कर देगी

Related News

पंजाब

चंडीगढ़ को लेकर रहेंगे, चाहे एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़े: गणतंत्र दिवस पर CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

January 26, 2026
पंजाब

पंजाब पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: विदेश में बैठे 61 गैंगस्टर रडार पर, सबसे ज्यादा USA में छिपे; जानें पूरी लिस्ट

January 24, 2026
पंजाब

पंजाब में दहला रेलवे ट्रैक: फतेहगढ़ साहिब में जोरदार धमाका, 12 फीट लंबी पटरी उड़ी; गणतंत्र दिवस पर बड़ी साजिश की आशंका

January 24, 2026
पंजाब

गुरसिमरन सिंह मंड को रॉकेट लांचर व हैंड ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी, पढ़ें पूरा मामला

October 30, 2025
पंजाब

पंजाब को मिला देश का नया Industrial Capital का दर्जा, मान सरकार की नीतियों से पंजाब बनेगा अब भारत का नया Manufacturing Destination

October 30, 2025
पंजाब

टोल टैक्स से मिलेगी मुक्ति! पंजाब का ये टोल प्लाजा अब होने जा रहा बंद, यात्रियों के लिए बड़ी राहत

October 28, 2025
Next Post

डेढ़ साल के मासूम को सड़क पर छोड़ DAM में कूदे पति पत्नी, 4 साल पहले हुई थी लव मैरिज, वजह हैरान कर देगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 7 2 2 9
Users Today : 5
Total Users : 17229
Views Today : 5
Total views : 30385
Who's Online : 1
Server Time : June 6, 2026 7:42 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.