मंदसौर जिले की घसोई ग्राम पंचायत
“सनातन संस्कृति के संरक्षण की अनूठी पहल : कपिल शर्मा कराएंगे घसोई में भव्य कवि सम्मेलन”
मंदसौर जिले की घसोई ग्राम पंचायत में भारतीय परंपरा और सनातन संस्कृति के गौरव को सुरक्षित रखने हेतु एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। इसी कड़ी में आगामी 7 अक्टूबर 2025, सोमवार रात्रि 8:30 बजे देवनारायण मंदिर परिसर, घसोई में सनातनी हिन्दू कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन होगा।
इस सम्मेलन में देश के कई ख्यातनाम कवि मंच को सुशोभित करेंगे। इनमें –
कवि लोकेश निर्भय, उज्जैन (वीर रस)
कवि शुभम , मक्सी रोड (स्वर कवि)
कवि ईश्वर डांगी, मंदसौर (गीतकार)
कवि अभिषेक सोलंकी, चंद्रावती (रस रस सुधारक)
कवि धर्मेन्द्र खारोल, उज्जैन (धार्मिक संगठन)
ये सभी कवि अपने ओजस्वी और प्रभावशाली काव्यपाठ से समाज को नई चेतना और शक्ति प्रदान करेंगे।
आयोजन के संयोजक कपिल शर्मा ने कहा कि यह कवि सम्मेलन मात्र एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति को सुरक्षित करने और विधर्मी ताक़तों को करारा जवाब देने की एक बड़ी मुहिम है। उन्होंने कहा कि “आज समय की मांग है कि हम सब मिलकर अपनी जड़ों से जुड़ें और सनातन संस्कृति के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुँचाएँ।”
यह आयोजन समस्त ग्रामवासी घसोई, तहसील सुवासरा के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों, युवा साथियों और साहित्यप्रेमियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं और “सनातन की इस ज्वाला को और प्रखर बनाने में अपना योगदान दें।”







